- September 29, 2026
सेवा ही संकल्प: पुरैना जगदम्बा चौक में नगर निगम रिसाली द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। वार्ड क्रमांक 38, 39 एवं 40 पुरैना जगदम्बा चौक में नगर निगम रिसाली द्वारा आयोजित *सेवा संकल्प अभियान शिविर* में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री *ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि* के रूप में सम्मिलित हुए।
विधायक श्री चंद्राकर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया एवं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही जनकल्याणकारी सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्टॉलों में प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि *17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है।* इसके तहत देशभर में जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य शासन की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के *विकसित भारत 2047* के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक सहज, सरल एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचाना तथा जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।
आज रिसाली नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आवास, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल संसाधन, पेंशन, शिक्षा, चिकित्सा, वन विभाग, पुलिस, खाद्य विभाग सहित शासन के सभी प्रमुख विभागों के स्टॉल लगाए गए। आमजनों से निवेदन है कि शासन की चल रही योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या में लाभ लें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल जी, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, पार्षद श्रीमती रंजीता बेनुआ जी, श्री संजू बाला जी, श्री जी. कनकेश्वर राव जी, श्री एम. लक्ष्मण जी, श्री बी. कृष्णराव जी, श्री डी. बालाजी जी, श्रीमती के. एल. कुमारी जी, श्रीमती टी. चंद्रवती जी, श्रीमती द्रौपती यादव जी, श्री बी. गणपति जी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




