• September 30, 2026

गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली तक का हुआ प्रदर्शन बेटियों को शिक्षा और समान अवसर देकर ही बनेगा सशक्त समाज–दिनेश देवांगन

गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली तक का हुआ प्रदर्शन बेटियों को शिक्षा और समान अवसर देकर ही बनेगा सशक्त समाज–दिनेश देवांगन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से देशभर में चलाए जा रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के नया पारा सेक्टर द्वारा आज वार्ड क्रमांक 4 गया नगर स्थित परमेश्वरी भवन में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े नन्हे बच्चों, उनकी माताओं एवं महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन, रंगोली, मेहंदी,चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं व स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा मितानीनो का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ममता देवांगन, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शीतल जांगिड़, चंडी-शीतला मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती दिलेश्वरी तुरकर एवं सुश्री प्रीति गुप्ता उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश देवांगन ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के साथ माताओं एवं महिलाओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और जनकल्याण के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा और समान अवसर देकर ही सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। ऐसे आयोजन बच्चों और महिलाओं की प्रतिभा को सामने लाने के साथ हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों को भी बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक सी.पी. चंद्राकर ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम स्थल पर पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, पौष्टिक थाली एवं खिलौना बैंक भी प्रदर्शित किए गए।
इस दौरान महिलाओं के लिए रंगोली, मेहंदी, मटका फोड़ एवं फुगड़ी तथा बच्चों के लिए गिलास दौड़, चम्मच-बंटी दौड़ एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में एक बालिका ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश उकेरकर सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसके लिए उसे पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही न जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को, ग्रामीणों का बढ़ रहा आक्रोश

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग से बेमेतरा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग कंतेली, निनवा , हथमुड़ी , डूडा,…
तहसील कार्यालय से बीजेपी कार्यालय होते हुए शनिचरी बाजार चौक तक मार्ग अब कहलाएगा स्वर्गीय चैनसुख भट्टड़ मार्ग

तहसील कार्यालय से बीजेपी कार्यालय होते हुए शनिचरी बाजार चौक तक मार्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक आज श्रद्धेय मोतीलाल वोरा…
2 करोड़ रु की लागत से संवरेगा रिसाली दशहरा मैदान – दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने विधिवत भूमिपूजन कर रखी आधारशिला

2 करोड़ रु की लागत से संवरेगा रिसाली दशहरा मैदान – दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय *विधायक श्री ललित चंद्राकर जी*…