• October 5, 2026

कांग्रेस ने फूंका नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल; युवाओं ने निकाली ऐतिहासिक बाइक रैली, जामुल और भिलाई-3 चरोदा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

कांग्रेस ने फूंका नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल; युवाओं ने निकाली ऐतिहासिक बाइक रैली, जामुल और भिलाई-3 चरोदा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। आगामी दिसम्बर माह में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों का शंखनाद करते हुए कांग्रेस पार्टी ने दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में अपनी रणनीतिक गतिविधियों को तीव्र गति दे दी है। जामुल नगर पालिका में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन के ऐतिहासिक आयोजन के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी सीधे लक्ष्मी पैलेस उमदा, भिलाई-3 पहुँचे, जहाँ उन्होंने नगर पालिक निगम भिलाई-3 चरोदा क्षेत्र के भिलाई-3 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण व विस्तृत समीक्षा बैठक ली।
जामुल एवं भिलाई क्षेत्र आगमन पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सैकड़ों की संख्या में विशाल और अनुशासित बाइक रैली निकालकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग यह स्पष्ट दर्शा रहा था कि क्षेत्र में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है।
जामुल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओं को आपसी सहमति से एक योग्य नाम तय करना चाहिए, जिससे पार्टी नेतृत्व को निर्णय लेने में सुगमता हो। यदि एक से अधिक दावेदार सामने आते हैं, तो प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा लिए गए अंतिम फैसले को सभी कार्यकर्ताओं को एकमत होकर स्वीकार करना होगा और आधिकारिक प्रत्याशी को जिताने के लिए जी-जान से जुटना होगा।
भिलाई-3 चरोदा में चुनावी रणनीति पर मंथन-
लक्ष्मी पैलेस, उमदा (भिलाई-3) में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिसंबर माह में होने वाले भिलाई-3 चरोदा नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से चुनाव प्रभारी विकास उपाध्याय, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, राजेन्द्र साहू, महापौर निर्मल कोसरे, वरिष्ठ नेता कृष्णा चंद्राकर, सुजीत बघेल सहित स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चुनाव प्रभारी विकास उपाध्याय एवं चुनाव पर्यवेक्षक प्रमोद दुबे के निर्देशों के तहत हर वार्ड में वार्ड कमेटियों की भूमिका को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि स्थानीय जनता की पसंद का जनप्रिय उम्मीदवार ही मैदान में उतरे।
गुटबाजी व अनुशासनहीनता पर कड़ा प्रहार: जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर जी ने सख्त लहजे में हिदायत दी कि पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की गुटबाजी या सोशल मीडिया (व्हाट्सएप/फेसबुक) पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों को ब्लॉक स्तर से तत्काल नोटिस जारी कर निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। राकेश ठाकुर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की बेतहाशा महंगाई, रुकी हुई विकास योजनाओं और विफलता से जनता परेशान है और बदलाव के मूड में है। भिलाई-3 चरोदा और जामुल सहित पूरे निकाय क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी अपनी जनकल्याणकारी सोच और अभेद्य संगठनात्मक एकजुटता के बल पर ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।
श्रीकांत वर्मा, मनोज मढ़रिया, दुलारी वर्मा, कुमुद मढ़रिया, कमलेश साहु, करीम खान, विजय जैन, प्रमोद चंद्रकार, वेंकट रमन्ना, डे साहब, अभिषेक वर्मा, प्रकाश ठाकुर, सुनीता चन्नैवार, सरोजनी चद्राकर, रामप्यारी वर्मा, सुमन वर्मा, सबीहा खान, ओमकार निर्मलकर, मन्नु यादव, गज्जु साहु, प्रमिला साहु, इस्माईल आजाद, अशोक वर्मा, सीता ठाकुर, किसुन साहु, प्रवीण देवागन, दीपक साहु, राहुल साहु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


Related News

मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में शामिल हुए मंत्री दयाल दास बघेल

मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में शामिल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मेरे सपनों का भारत विषय…
अब समंस की राह डिजिटल: दुर्ग जिला न्यायालय में ई-समंस प्रणाली पर कोर्ट मोहर्रिरों का प्रशिक्षण

अब समंस की राह डिजिटल: दुर्ग जिला न्यायालय में ई-समंस प्रणाली पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कागज से क्लिक तक न्यायिक प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा…
पदोन्नति में देरी पर शिक्षकों का आंदोलन तेज, 6 अक्टूबर को सत्याग्रह; अरुण वोरा ने सरकार से कहा—अब तो ध्यान दीजिए

पदोन्नति में देरी पर शिक्षकों का आंदोलन तेज, 6 अक्टूबर को सत्याग्रह;…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षकों की लंबित पदोन्नति की मांग को…