• October 6, 2026

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली समय-सीमा की बैठक, सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली समय-सीमा की बैठक, सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के दिए सख्त निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली । बैठक में जिले के सभी विभागीय अधिकारियों उपस्थित हुए। कलेक्टर ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, लंबित प्रकरणों तथा आगामी सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की बिन्दुवार समीक्षा की।
*सेवा संकल्प अभियान – सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश*

कलेक्टर सुश्री ममगाईं ने कहा कि जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति कलश यात्रा, युवा उड़ान कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य सेवा, समर्पण और संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ को निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रमों में जनभागीदारी सुनिश्चित करें, रूट चार्ट के अनुसार समुचित व्यवस्था रखें और कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

*लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा*

बैठक में कलेक्टर ने टीएल, जनदर्शन, जन शिकायत, सीएम हेल्पलाइन, कलेक्टर जनचौपाल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोई भी आवेदन बिना निराकरण के लंबित न रहे। सभी विभाग प्रमुख 10 दिवस से अधिक लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी।

* *धान उपार्जन केंद्रों की तैयारी के निर्देश*

आगामी खरीफ विपणन वर्ष के मद्देनजर कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने खाद्य, सहकारिता, मार्कफेड अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी उपार्जन केंद्रों में तौल कांटा, बारदाना, छाया, पेयजल, बिजली और किसानों के बैठने की व्यवस्था समय से पहले पूर्ण कर ली जाए। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

*जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों का चिन्हांकन और नवीन प्रस्ताव*

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में जहाँ भी आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर, क्षतिग्रस्त या किराये के भवन में संचालित हो रहे हैं, उनका तत्काल चिन्हांकन करें। सभी ऐसे केंद्रों के लिए नवीन भवन निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए, ताकि नौनिहालों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके। पोषण ट्रैकर में शत-प्रतिशत एंट्री के निर्देश भी दिए।

*योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर*

कलेक्टर ने कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं – पीएम आवास, महतारी वंदन, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, मनरेगा का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। फील्ड भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण करें। हितग्राहियों से सीधा संवाद स्थापित करें।
बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को टीम भावना से कार्य कर जिले को विकास की नई ऊँचाई पर ले जाने कहा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

सेवा संकल्प अभियान : कर्रा नाला में बन रहा पुल आखिर कब बनेगा, ग्रामीण हो रहे परेशान

सेवा संकल्प अभियान : कर्रा नाला में बन रहा पुल आखिर कब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा में संकल्प अभियान चल रहा है। लोगों की समस्याओं के निराकरण का दावा…
वन विभाग बेमेतरा राम पटेल ने रोड चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई और देवगांव में बंदरों के मामले में क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर

वन विभाग बेमेतरा राम पटेल ने रोड चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     देवगांव थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा में 22 बंदरों की मृत्यु होने की…
मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही और संवैधानिक धोखाधड़ी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का दुर्ग में उग्र प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही और संवैधानिक धोखाधड़ी के खिलाफ इंडिया गठबंधन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी…