• October 6, 2026

शिक्षा मंत्री की घोषणा पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई, बच्चों की मांग पर सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत

शिक्षा मंत्री की घोषणा पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई, बच्चों की मांग पर सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध कराने पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद की छात्राओं के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। विद्यार्थियों की मांग पर विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि विद्यार्थियों द्वारा अपनी आवश्यकता बताने के महज 24 घंटे के भीतर इस मांग पर कार्रवाई करते हुए राशि स्वीकृत कर दी गई।
उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव सोमवार को सेवा सेतु शिविर में शामिल होने दुर्ग जिले के ग्राम फेकारी पहुंचे थे। कार्यक्रम से वापस लौटते समय उन्होंने सेलूद चौक स्थित हाईस्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे विद्यार्थियों से सहज और संवाद किये। मंत्री को अपने बीच पाकर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी पढ़ाई, तिमाही परीक्षा की तैयारी और खेल-कूद सहित विद्यालय से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी साझा की। इसी दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय में प्रार्थना शेड और मंच निर्माण की आवश्यकता बताई।
विद्यार्थियों की आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री की घोषणा के अगले ही दिन, 06 अक्टूबर को लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 10 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया।
*24 घंटे में कार्रवाई, संवेदनशील सरकार की कार्यशैली*
यह पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की उस कार्यशैली को दर्शाती है, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिले और विद्यालयों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं अधोसंरचना का विकास हो।
शासकीय स्कूल केवल शिक्षा प्रदान करने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके भविष्य की नींव रखने वाले संस्थान हैं। इसी दृष्टि से विद्यालयों में कक्षाओं, प्रार्थना स्थल, मंच, खेल मैदान, पेयजल, शौचालय सहित आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
*छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित और व्यवस्थित सुविधा*
प्रार्थना शेड का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। शेड बनने से विद्यालय में प्रतिदिन होने वाली प्रार्थना सभा के साथ-साथ शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और अन्य सामूहिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में धूप तथा बारिश के दौरान छात्राओं को एक सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। विद्यालय के सामूहिक आयोजनों के लिए भी यह शेड उपयोगी साबित होगा।
हर शासकीय स्कूल में बेहतर अधोसंरचना सरकार की प्राथमिकता
प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सेलूद कन्या विद्यालय में विद्यार्थियों की मांग पर तत्काल 10 लाख रुपये की स्वीकृति इसी सोच का उदाहरण है। विद्यार्थियों की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को समझकर उन पर त्वरित कार्रवाई के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर शासकीय स्कूल बेहतर सुविधाओं, सुरक्षित वातावरण और मजबूत अधोसंरचना के साथ विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का केंद्र बने।


Related News

सेवा संकल्प अभियान : कर्रा नाला में बन रहा पुल आखिर कब बनेगा, ग्रामीण हो रहे परेशान

सेवा संकल्प अभियान : कर्रा नाला में बन रहा पुल आखिर कब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा में संकल्प अभियान चल रहा है। लोगों की समस्याओं के निराकरण का दावा…
वन विभाग बेमेतरा राम पटेल ने रोड चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई और देवगांव में बंदरों के मामले में क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर

वन विभाग बेमेतरा राम पटेल ने रोड चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     देवगांव थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा में 22 बंदरों की मृत्यु होने की…
मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही और संवैधानिक धोखाधड़ी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का दुर्ग में उग्र प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही और संवैधानिक धोखाधड़ी के खिलाफ इंडिया गठबंधन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी…