• October 7, 2026

परिस्थितियों का बहाना बनाने वाला कभी सफल नहीं होता, चुनौतियों का सामना कर कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता : विश्व विजय सिंह तोमर

परिस्थितियों का बहाना बनाने वाला कभी सफल नहीं होता, चुनौतियों का सामना कर कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता : विश्व विजय सिंह तोमर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज बेमेतरा के स्थानीय टाउन हॉल में युवा कल्याण विभाग द्वारा *”युवा उड़ान कार्यक्रम 2026″* का भव्य आयोजन किया गया। स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों सहित जिले भर से आए युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी, वरिष्ठ व्यक्तियों द्वारा युवाओं से सीधा संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर रहे। अध्यक्षता बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा उपस्थित रहे।

*स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं में भरा जोश*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के अमर संदेश *”उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो”* से युवाओं को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि – “परिस्थितियों का बहाना बनाने वाला व्यक्ति जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। जो व्यक्ति परिस्थितियों को चुनौती मानकर कड़ी मेहनत करता है, वही जीवन में सफलता के शिखर पर पहुँचता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए सदैव परिश्रम करने के लिए तैयार रहें।”

श्री तोमर ने आगे कहा कि अपनी पारिवारिक संस्कृति, विरासत को कभी न भूलें और हमेशा देश की आन-बान-शान की मर्यादा पर कायम रहें। आज आप जिस उम्र में हैं, वह भारत की विरासत को आगे बढ़ाने का सबसे सुनहरा समय है। देश के विकास की पूरी जिम्मेदारी युवा शक्ति पर निर्भर करती है। देश के सपनों को साकार करने में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

*विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू ने कहा – युवा ही तय करेंगे जिले की दिशा*

विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि टाउन हॉल में युवाओं की यह बड़ी उपस्थिति बेमेतरा की शक्ति और भविष्य की झलक को प्रदर्शित करती है। जिले के विकास और दिशा तय करने में इन युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए सबसे पहले लक्ष्य का निर्धारण करना आवश्यक है। बिना लक्ष्य के जीवन दिशाहीन है। सफलता के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और स्वयं पर विश्वास की जरूरत है।

*विधायक साजा श्री ईश्वर साहू बोले – युवाओं के चेहरे की चमक ही छत्तीसगढ़ की असली ताकत*

विधायक साजा श्री ईश्वर साहू ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं के चेहरे की यह चमक ही छत्तीसगढ़ की असली ताकत है। किसी भी राष्ट्र और राज्य का विकास तभी संभव है जब उसके युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले। युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें मुकाम हासिल कराने के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं – जैसे स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना। युवाओं को इन योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए।

*कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने साझा किया अपना अनुभव – युवावस्था है सबसे अमूल्य*

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवावस्था जीवन का सबसे अमूल्य समय होता है। यह समय अपने हुनर को निखारने और आगे बढ़ने का सबसे अच्छा अवसर देता है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे स्वयं एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखती हैं। इस मुकाम तक पहुँचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई की। तभी यह सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने सभी युवाओं से लक्ष्य केंद्रित कर पढ़ाई करने और अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन करने प्रेरित की।

*प्रतिभावान युवाओं का सम्मान – मंच पर चमके सितारे*

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण रहा प्रतिभावान युवाओं का सम्मान समारोह। इस अवसर पर शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति एवं विभिन्न प्रतिभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के प्रतिभावान युवाओं को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई युवाओं ने मंच से अपनी सफलता की कहानी भी साझा की।

कार्यक्रम में कैरियर गाइडेंस सत्र, सफल उद्यमियों से संवाद और युवा प्रतिभा मंच के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जिसने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू, श्री राजेंद्र शर्मा, श्रीमती संध्या परगनिहा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सीईओ जिला पंचायत सुश्री प्रेमलता पद्माकर,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती दिव्या पोटाई,जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल, युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

नवरात्रि पर मां सतरूपा शीतला मंदिर में 1601 मनोकामना ज्योत होंगे प्रज्ज्वलित, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगेगा मेला

नवरात्रि पर मां सतरूपा शीतला मंदिर में 1601 मनोकामना ज्योत होंगे प्रज्ज्वलित,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सिविल लाइन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध मां सतरूपा शीतला मंदिर में क्वांर नवरात्रि…
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जिला शिक्षा अधिकारी के मौखिक आदेश की निष्पक्ष जाँच की माँग

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। 8 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दुर्ग स्टेडियम…
शहर में चल रहे छोटे-बड़े निर्माण कार्यों की महापौर अलका बाघमार ने अफसरों के साथ की समीक्षा

शहर में चल रहे छोटे-बड़े निर्माण कार्यों की महापौर अलका बाघमार ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम।महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर की…