• October 7, 2026

दुर्ग जिले के तीन क्रिकेट खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीम में चयन, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में शिवम यादव, आदित्य वर्मा और आनंद त्रिपाठी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

दुर्ग जिले के तीन क्रिकेट खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीम में चयन, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में शिवम यादव, आदित्य वर्मा और आनंद त्रिपाठी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित वीनू मांकड़ ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के लिए छत्तीसगढ़ की अंडर-19 टीम में दुर्ग जिले के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों शिवम यादव, आदित्य वर्मा एवं आनंद त्रिपाठी का चयन कियागया है। तीनों खिलाड़ी 8 अक्टूबर से पोंडीचेरी में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन सर्वप्रथम दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की ओर से खेलते हुए किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) द्वारा आयोजित अंडर-19 कैंप एवं चयन मैचों में शामिल होने का अवसर मिला।
कैंप एवं चयन मैचों के दौरान भी शिवम यादव, आदित्य वर्मा और आनंद त्रिपाठी ने अपने खेल कौशल, प्रतिभा एवं निरंतर प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की अंडर-19 टीम में स्थान मिला है।
वीनू मांकड़ ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट का आयोजन 8 अक्टूबर से पोंडीचेरी में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में तीनों खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की टीम की ओर से मैदान में उतरेंगे और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।
दुर्ग जिले के तीनों खिलाड़ियों के छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीम में चयन पर दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, कोचों, ट्रेनर एवं क्रिकेट प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा छत्तीसगढ़ की टीम को टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


Related News

नवरात्रि पर मां सतरूपा शीतला मंदिर में 1601 मनोकामना ज्योत होंगे प्रज्ज्वलित, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगेगा मेला

नवरात्रि पर मां सतरूपा शीतला मंदिर में 1601 मनोकामना ज्योत होंगे प्रज्ज्वलित,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सिविल लाइन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध मां सतरूपा शीतला मंदिर में क्वांर नवरात्रि…
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जिला शिक्षा अधिकारी के मौखिक आदेश की निष्पक्ष जाँच की माँग

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। 8 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दुर्ग स्टेडियम…
शहर में चल रहे छोटे-बड़े निर्माण कार्यों की महापौर अलका बाघमार ने अफसरों के साथ की समीक्षा

शहर में चल रहे छोटे-बड़े निर्माण कार्यों की महापौर अलका बाघमार ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम।महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर की…