- October 8, 2026
नेता प्रतिपक्ष सहित वरिष्ठ सांसदों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने मनाया काला दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भिलाई नगर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस एवं गठबंधन के वरिष्ठ सांसदों और नेताओं के साथ बर्बरतापूर्वक व्यवहार किए जाने एवं लाठी चार्ज करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को “काला दिवस” के रूप में मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने पैदल मार्च निकाला और अंबेडकर चौक, पावर हाउस पहुंचकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से सैकड़ों जवानों की तैनाती स्थल पर की थी।
ज्ञातव्य है कि निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करने जा रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे एवं गठबंधन के वरिष्ठ सांसदों, नेताओं के साथ पुलिस प्रशासन ने जिस तरह बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया, उन पर लाठी चार्ज किया और उनकी गिरफ्तारी की, इसके विरोध में पूरे देश में व्यापक विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा अंबेडकर चौक, पावर हाउस में विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम हुआ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सुपेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसिंह नाथ एवं कैंप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी राजू सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य छावनी थाना से हाथों में बैनर पोस्टर लिए पैदल मार्च करते हुए निकले। ओवरब्रिज होते हुए सभी अंबेडकर चौक, पावर हाउस में एकत्र हुए जहां भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली को लेकर सभी ने अपना विरोध जताया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेताओं के साथ जिस तरह दुर्व्यवहार किया गया है और उन पर लाठी चार्ज किया गया है यह संविधान पर हमला है। इसी के विरोध में आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए “काला दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते और चुनावी व्यवस्था की अखंडता पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी भाजपा सरकार एवं चुनाव के रवैया पर आक्रोश जताया। सभी ने चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली को पूरी तरह दोषपूर्ण बताया तथा कहा कि चुनाव आयोग की वोट चोरी के चलते ही न केवल केंद्र में बल्कि राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। अब इसका पूरी तरह खुलासा हो चुका है।
विरोध प्रदर्शन में अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, नरसिंहनाथ, जी राजू, बृजमोहन सिंह, मोहम्मद इरफान, नंद कुमार कश्यप, गिरवर बंटी साहू, रमा विश्वकर्मा, मोहम्मद रफीक, अतुल चंद साहू, प्रमोद प्रभाकर, समय लाल साहू, दिनेश गुप्ता, बलदेव मेहरा, अनिल सिंह, प्रभाकर जनबंधु, अंजुम मिश्रा, दुर्गा प्रसाद साहू, रविंदर सिंह, सुजीत साव, शमशेर सिद्दीकी, अली हुसैन सिद्दीकी, हीरा शंकर साहू, निरंजन बिसाई, सुमित सिंह, गुलाम उस्मानी, बुद्ध शरण बोरकर, बजरंगी लाल, चंद्रशेखर गवई, कीर्ति सिंह, शोएब मोहम्मद, गोविंद कोसले, जीतेश बंजारे, अमरेश गिरी, वीणा देशलहरे, दुर्गेश ताम्रकार, राजेश कुमार साहू, उमा शंकर साहू, अशोक रामटेक, पिंकी वर्मा, ललिता साहू, आमिर अहमद, इस्माइल कुरैशी, दानवीर देवांगन, राजेश गुप्ता, सोनू अंसारी, जागेश्वरी साहू, नेहा साहू, देव कुमार बंजारे, राजेश चौधरी, सूरेश कुमार वर्मा, उमेश साहू, गगन त्रिपाठी, सुयश साहू, सलमान, योगेश राव, श्रीकांत, संजीव यादव, मनीष तिवारी, अरविन्द राय, अर्जुन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।




