- October 9, 2026
शिवसेना की प्रदेश स्तरीय बैठक में जनता से जुड़ी समस्याएं उठाने का निर्णय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने बताया कि जिला बेमेतरा में प्रदेश स्तरीय बैठक रखा गया था जिसमें पार्टी प्रमुख डॉ आनंद मल्होत्रा के अनुशंसा पर जिला बेमेतरा में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुआ उक्त बैठक में प्रदेश स्तर की पदाधिकारी जिसमें प्रदेश उप प्रमुख सुरेंद्र यादव, राहुल परिहार, प्रदेश प्रवक्ता समीर पाल प्रदेश महासचिव संतोष पांडे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर आम जनता की मूलभूत समस्याओं व लंबित कार्यों को लेकर शासन प्रशासन के नाम से ज्ञापन सौंपे एवं जिन कार्यों पर कार्यवाही नहीं हो रही है उन्हें प्रमुखता से उठाएं और अपना विरोध प्रकट करने की बात कही गई है आगे चौहान ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेश प्रमुख डॉक्टर आनंद मल्होत्रा ने अपना विचार व्यक्त करते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया उन्होंने पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव पर नजर रखने तथा संगठन तैयारी पर ध्यान देने को कहा आगे चौहान ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बैठक में जिला प्रमुख गिरवर रजक, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रामचरण वर्मा, जिला महासचिव डोमेन्द्र राजपूत, जिला उप प्रमुख मनोज पांडे, विधानसभा प्रमुख नारायण वर्मा, महिला जिला सचिव निर्मला ठाकुर, लोकेश्वरी मानिकपुरी, कार्यकारिणी सदस्य अनिल वर्मा, दिलीप वर्मा, जोहन विश्वकर्मा, कमलेश साहू, तिलक साहू, महेश साहू, पूर्णिमा, चोला , जमुना, नेमिन जोशी, नेम बत्ती, तथा आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




