• October 9, 2026

बेमेतरा जिले में 9 जुआरियों से 2.49 लाख रुपए से ज्यादा का कैश जब्त

बेमेतरा जिले में 9 जुआरियों से 2.49 लाख रुपए से ज्यादा का कैश जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नवरात्रि और दिवाली का समय आते ही जुवाड़ियों का बड़ा फड़ जगह-जगह लगने लगा, जिस पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई हुई, 9 जुवाड़ियों के पास से नगदी रकम 2,49,170 रुपए और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल ,पांच नग मोटरसाइकिल 9,29,170 एवं त्रिपाल,52 पत्ती ताश जप्त की गई, इससे पता चलता है कि बड़े जुवाड़ीयों का पूरा गैंग सक्रिय है और लगातार बिना डर के बड़े-बड़े फड़ अन्य स्थानों भी चल रहे होंगे जिसकी आशंका होने पर कार्रवाई की जाती है, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का,एसडीओपी बेरला रुचि वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई के कारण अवैध शराब, गांजा, नशीले पदार्थ, सट्टा पर अपराधियों की लगातार धर पकड़ जारी है, जिसकी सूचना बेमेतरा के निरीक्षक सोनल ग्वाला और साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा को मुखबिर सूचना पर ग्राम अमोरा भाटाखार एनिकेट के पास में रेड कार्यवाही करते हुए,9 जुवाड़ी पकड़ाए, जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, जिसमें चोवाराम साहू पिता ईश्वर साहू भोईनाभाटा ,मानसिंह साहू पिता अमर सिंह साहू खिलोरा ,यशवंत वर्मा पिता संतराम वर्मा बहेरा ,बलवंत वर्मा पिता सीताराम वर्मा केवांछी , खंडसरा ,अनिल साहू पिता राजेंद्र साहू देवरी , बे रला ,राहुल कश्यप पिता महेश कश्यप कुर्सी पारा,बेमेतरा ,दुर्गेश वर्मा पिता रमेंद्र वर्मा कोबिया बेमेतरा ,पंकज हिरानी पिता दीपक हिरानी सिंधी कॉलोनी बेमेतरा ,ओंकार साहू पिता निर्मल साहू सेमरिया खंडसरा, के पास से नगदी रकम और 10 नग विभिन्न कंपनियों का मोबाइल कीमत लगभग 4,30,000, पांच मोटरसाइकिल सीजी 25c 1676 ,एक्टिवा सीजी 25 आर 2895, साइन क्रमांक सीजी 22 यू 5331 ,स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 25q 6792, साइन सीजी 25 और 7766, कुल कीमत ढाई लाख रुपए लगभग, आरोपियों के विरुद्ध धारा तीन (दो )छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है, इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा ,सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र कश्यप ,साइबर सेल बेमेतरा के प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर ,आरक्षक इंद्रजीत पांडे, नूरेश वर्मा, संजय साहू, संजय पाटिल, संतोष धीवर ,जय किशन साहू, थाना बेमेतरा से आरक्षक शिवसेन सहित साइबर सेल एवं थाना प्रभारी के समस्त स्टाफ की अहम भूमिका रही।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

नवरात्रि पर मां सतरूपा शीतला मंदिर में 1601 मनोकामना ज्योत होंगे प्रज्ज्वलित, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगेगा मेला

नवरात्रि पर मां सतरूपा शीतला मंदिर में 1601 मनोकामना ज्योत होंगे प्रज्ज्वलित,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सिविल लाइन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध मां सतरूपा शीतला मंदिर में क्वांर नवरात्रि…
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जिला शिक्षा अधिकारी के मौखिक आदेश की निष्पक्ष जाँच की माँग

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। 8 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दुर्ग स्टेडियम…
शहर में चल रहे छोटे-बड़े निर्माण कार्यों की महापौर अलका बाघमार ने अफसरों के साथ की समीक्षा

शहर में चल रहे छोटे-बड़े निर्माण कार्यों की महापौर अलका बाघमार ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम।महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर की…