• October 11, 2026

साइबर सेल एवं थाना बेरला पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई: मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार

साइबर सेल एवं थाना बेरला पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई: मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 09 अक्टूबर 2026 को साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू तथा साइबर सेल व थाना बेरला की संयुक्त पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त पर कार्रवाई तेज करते हुए तीन आरोपी सुरज कुमार साहू, साहिल साहू दोनो निवासी खर्रा, थाना बेरला जिला बेमेतरा एवं युधिष्ठिर बहेरा निवासी सलडी थाना साकरा जिला महासमुंद को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 16 किलो 180 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 1,95,000/- रूपये एवं कार क्रमांक CG04HX6717 कीमती करीबन 5,00,000/- रूपये, नगदी रकम 13,000/- रूपये, विभिन्न कंपनी का टच स्क्रीन 03 नग मोबाईल कीमती करीबन 60,000/- रूपये,कुल जुमला कीमती लगभग 7,68,000/- रूपये (7 लाख 68 हजार रूपये) को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

*इसी क्रम में 09 अक्टूबर 2026 को* थाना बेरला पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि एक सफेद रंग की कार क्रमांक CG04HX6717 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा छुपाकर पिथैरा महासमुंद की ओर से सिमगा, सोमनाथ जमघट चेटवा होते हुए बेरला की ओर ले जाने वाले है कि सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर ग्राम जमघट खारून नदी के पास आम रोड में रेड कार्यवाही कर आरोपी सुरज कुमार साहू एवं साहिल साहू दोनों निवासी खर्रा को अवैध रूप से बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करते पकडा गया। आरोपियों से पुछताछ करने से पता चला कि उक्त मादक पदार्थ गांजा को युधिष्ठिर बहेरा निवासी सलडी थाना साकरा से खरीद कर लाना। प्रकरण में आरोपी युधिष्ठिर बहेरा से पुछताछ करने पर मादक पदार्थ गांजा बिक्री करना स्वीकार किया।

*आरोपी* 01. सुरज कुमार साहू पिता स्व. शिवकुमार साहू उम्र 34 वर्ष निवासी खर्रा थाना बेरला जिला बेमेतरा, 02. साहिल साहू पिता स्व. सेवक राम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी खर्रा थाना बरेला जिला बेमेतरा, 03. युधिष्ठिर बहेरा पिता नारायण बहेरा उम्र 24 वर्ष निवासी सलडी थाना साकरा जिला महासमुंद के कब्जे से 16 किलो 180 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 1,95,000/- रूपये एवं कार क्रमांक CG04HX6717 कीमती करीबन 5,00,000/- रूपये, नगदी रकम 13,000/- रूपये, विभिन्न कंपनी का टच स्क्रीन 03 नग मोबाईल कीमती करीबन 60,000/- रूपये,कुल जुमला कीमती लगभग 7,68,000/- रूपये (7 लाख 68 हजार रूपये) को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

*इस संपूर्ण कार्रवाई में* साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक उदल राम टांडेकर, प्रधान आरक्षक नोहर यादव, योगेश यादव, पोषण साहू, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, आरक्षक नुरेश वर्मा, इंद्रजीत पांडेय, संजय पाटिल, जयकिशन साहू, संतोष धीवर, यशवंत यादव, विनोद सिंह, थाना बेरला से आरक्षक रामेश्वर पटेल, तुकाराम निषाद, धनसाय मिरे, भावेशपुरी गोस्वामी सहित एवं साइबर सेल व थाना बेरला के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*समाज पर सकारात्मक प्रभाव:*

आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, महापौर अलका बाघमार ने किया माँ दुर्गा मंदिर में अखंड ज्योति कलश प्रज्वलन, देवी जयकारों से गूंजा निगम परिसर

दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, महापौर अलका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग।शारदीय नवरात्र के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिक निगम परिसर स्थित माँ…
विराट नगर में विराजीं मां दुर्गा,भव्य सजावट से जगमगा रहा दरबार, 9 दिन तक रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, गरबा और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

विराट नगर में विराजीं मां दुर्गा,भव्य सजावट से जगमगा रहा दरबार, 9…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जन जागरण दुर्गोत्सव समिति विराट नगर बोरसी दुर्ग द्वारा 6 वें वर्ष…
सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत HIV/AIDS जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत HIV/AIDS जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। राज्य कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ…