• October 11, 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह आयोजन कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के दिशानिर्देश पर सीएमएचओ डॉ. शरद कोहाड़े एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुचिता गोयल, रायपुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस वर्ष का मुख्य विषय *”मानसिक स्वास्थ्य – सुनें, समझें, स्वीकार करें एवं साथ चलें”* था, जिसका उद्देश्य लोगों की भावनाओं को समझना, उनकी परेशानियों को सुनना और उनकी मानसिक स्थिति को स्वीकार करना है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों की भावनाओं को कैसे स्वीकार करना है और उनकी मनःस्थिति को जानने का प्रयास कैसे करें, इस विषय पर श्रीमती गोपिका जायसवाल, श्रीमती प्रीति जंघेल, सुश्री भारती घृतलहरे एवं जिला अस्पताल में पदस्थ मितानिन श्रीमती जानकी साहू एवं श्रीमती रेखा पांडे द्वारा मंचीय नाटक के माध्यम से समझाया गया।

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू द्वारा समय पर अस्पताल आकर सलाह लेने की बात कही गई। इस अवसर पर अस्पताल सलाहकार डॉ. स्वाति यदु द्वारा बताया गया कि आप अपनी निजी परेशानियों को *हेल्पलाइन नंबर 14416* पर साझा कर तनाव को दूर कर सकते हैं।

इस अवसर पर सीएमएचओ कार्यालय से डीएचओ डॉ. बी.एल. राज, जिला अकाउंट मैनेजर श्री ओ.पी. कश्यप, आरएमएनसीएचए, श्री राहुल राय, एमसीएच मेट्रॉन श्रीमती आरती दत्ता सहित अन्य अधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

*सीएमएचओ, सिविल सर्जन ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

उक्त अवसर पर सीएमएचओ डॉ. शरद कोहाड़े एवं सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू ने मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संपूर्ण प्रचार-प्रसार सामग्री से युक्त प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो बेमेतरा जिले के विभिन्न स्थानों पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मानसिक रोगियों की पहचान हेतु जन-जागरूकता लाने के लिए जानकारी उपलब्ध कराएगा।


Related News

दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, महापौर अलका बाघमार ने किया माँ दुर्गा मंदिर में अखंड ज्योति कलश प्रज्वलन, देवी जयकारों से गूंजा निगम परिसर

दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, महापौर अलका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग।शारदीय नवरात्र के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिक निगम परिसर स्थित माँ…
विराट नगर में विराजीं मां दुर्गा,भव्य सजावट से जगमगा रहा दरबार, 9 दिन तक रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, गरबा और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

विराट नगर में विराजीं मां दुर्गा,भव्य सजावट से जगमगा रहा दरबार, 9…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जन जागरण दुर्गोत्सव समिति विराट नगर बोरसी दुर्ग द्वारा 6 वें वर्ष…
सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत HIV/AIDS जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत HIV/AIDS जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। राज्य कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ…