- October 11, 2026
सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत HIV/AIDS जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। राज्य कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ खेमराज सोनवानी के आदेशानुसार Intensified IEC Campaign – सघन प्रचार-प्रसार अभियान (12 अगस्त से 12 अक्टूबर) के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के कुशल दिशानिर्देशानुसार, सीएमएचओ डॉ. शरद कोहाड़े एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के मार्गदर्शन नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश के नेतृत्व पर आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल , बेमेतरा में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी (एड्स) डॉ. चंद्रप्रकाश द्वारा एचआईवी फैलने के चार प्रमुख कारणों एवं इस सघन प्रचार प्रसार,जन-जागरूकता कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई। आईसीटीसी काउंसलर श्री पुरानिक नायक द्वारा एचआईवी फैलाव रोकने में युवाओं के योगदान के बारे में बताया गया एवं अधिक जानकारी के लिए निःशुल्क टोल फ्री नंबर 1097 की जानकारी दी गई।
श्री विकास गौतम, प्रोजेक्ट मैनेजर, जीवन रेखा फाउंडेशन (NGO) द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों से भेदभाव न रखने एवं HIV/AIDS ACT-2017 के बारे में जानकारी दी गई।
विद्यालय से प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा HIV/AIDS जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी देने के लिए टीम आई है, इसे गंभीरता से सुनें, अपने जीवन में इसका पालन करें, सुरक्षित रहें और अपने समाज को भी सुरक्षित रखें।
*इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा जन-जागरूकता रैली निकाली गई*
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने बैनर-पोस्टर एवं प्रचार-प्रसार सामग्री की तख्ती लेकर नारे लगाते हुए आम लोगों को HIV/AIDS के प्रति जागरूक किया। रैली स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर विधायक निवास, बिजली ऑफिस, स्टेट बैंक, परशुराम चौक एवं जयस्तंभ कचहरी चौक से होते हुए वापस स्कूल परिसर में समाप्त हुई।
उक्त अवसर पर नोडल अधिकारी, प्राचार्य, विद्यालय के शिक्षकगण, जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के कर्मचारी, जीवन रेखा फाउंडेशन के कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




