• October 11, 2026

विराट नगर में विराजीं मां दुर्गा,भव्य सजावट से जगमगा रहा दरबार, 9 दिन तक रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, गरबा और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

विराट नगर में विराजीं मां दुर्गा,भव्य सजावट से जगमगा रहा दरबार, 9 दिन तक रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, गरबा और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। जन जागरण दुर्गोत्सव समिति विराट नगर बोरसी दुर्ग द्वारा 6 वें वर्ष शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर एकम 11 अक्टूबर रविवार को मां दुर्गा की भव्य स्थापना की गई। पंडित पूर्णानंद तिवारी व कृष्णा अर्जुन दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों के बीच मां की प्रतिमा विराजमान की गई।

समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा सचिव महाबीर साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि नौ दिन तक चलने वाले इस महापर्व में रविवार को बेदी पूजन ,कलश पूजन एवं माता की स्थापना की गई । सुबह-शाम महाआरती के अलावा प्रतिदिन आरती प्रातः 8:30 बजे एवं संध्या 7:30 बजे होगी, वहीं जसगीत प्रतिदिन संध्या 5:00 से 7:30 बजे तक ,द्वितीया 12 अक्टूबर सोमवार संध्या 8:00 बजे से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (10 वर्ष तक के बच्चों के लिए), रात्रि 9:30 से गरबा ,तृतीया 13 अक्टूबर मंगलवार रात्रि 8:00 बजे से नृत्य (प्रतियोगिता 10 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए), रात्रि 9:00 बजे गरबा,चतुर्थी 14 अक्टूबर बुधवार जय बाबा रुक्खडनाथ शीतला सेवा पूरन जस झांकी परिवार (नारधा) द्वारा भव्य जस झांकी की प्रस्तुति,पंचमी 15 अक्टूबर गुरुवार रात्रि 8:00 बजे से पंचमी का खिचड़ी प्रसाद वितरण, 8:30 से 11:00 बजे तक महिलाओं एवं बच्चों द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रतियोगिता षष्ठी 16 अक्टूबर शुक्रवार रात्रि 8:00 बजे से नृत्य प्रतियोगिता 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए, रात्रि 9:30 से गरबा,सप्तमी 17 अक्टूबर शनिवार रात्रि 8:00 बजे से स्वर महावीर जगराता ग्रुप दुर्ग द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति,सप्तमी 18 अक्टूबर रविवार प्रातः 9:00 बजे रंगोली प्रतियोगिता, प्रातः 10:00 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता, रात्रि 8:00 बजे से बच्चों और महिलाओं के लिए गरबा प्रतियोगिता, अष्टमी, नवमी 19 अक्टूबर सुबह हवन,कन्या भोजन, महाभंडारा व रात्रि कंठस्थ मंत्रोच्चार, प्रतियोगिता,महिलाओं एवं बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता एवं रात्रि 10 बजे से पुरस्कार वितरण तथा 20 अक्टूबर को शोभायात्रा व मूर्ति विसर्जन सुबह 10 बजे की जाएगी।
स्थापना पूर्व पूरे पंडाल को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी और सेवादारों की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं ।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा,महाबीर साहू सहित ए.डी. टंडन,निखिल साहू,भोज राम साहू,शंकर लाल यादव, पोषण लाल साहू,श्रीमती हेमलता साहू ,विजय यादव, विजय गौतम,मनेंद्र साहू व समस्त सदस्यगण सहित बोरसी वासी उपस्थित रहे।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।


Related News

दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, महापौर अलका बाघमार ने किया माँ दुर्गा मंदिर में अखंड ज्योति कलश प्रज्वलन, देवी जयकारों से गूंजा निगम परिसर

दुर्ग नगर निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, महापौर अलका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग।शारदीय नवरात्र के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिक निगम परिसर स्थित माँ…
सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत HIV/AIDS जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत HIV/AIDS जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। राज्य कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ…
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम…