• October 12, 2026

6.34 करोड़ की मोहभट्ठा से भेढनी सड़क की हालत खराब, गड्ढों की वजह से हो रहे हादसे

6.34 करोड़ की मोहभट्ठा से भेढनी सड़क की हालत खराब, गड्ढों की वजह से हो रहे हादसे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना है बनाई गई मोहभट्ठा से भेढनी (हदगांव )15.10 किलोमीटर की सड़क जिसका कार्य प्रारंभ 6.10.2017 को प्रारंभ किया गया था, संभावित कार्य पूर्ण होने की अवधि 12 माह की थी, ठेकेदार द्वारा दी गई गारंटी की अवधि 5 वर्ष की थी जिसमें मेसर्स रत्ना खनिज उद्योग रायपुर के द्वारा इस कार्य को लिया गया था जिन कार्यपालन अभियंता के द्वारा इसकी देखरेख का जमा था उनका नाम एस के साहू PIU जिला बेमेतरा क्रियान्वयन विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन, यहां यह दिखाई दे रहा है कि उचित कार्यवाही और देखरेख न होने की वजह से राज्य शासन द्वारा और केंद्र शासन द्वारा दी गई सहयोग राशि जिसे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का कार्य किया जाता है उसे समय अवधि समाप्त होने के बाद भी देखने वाला कोई नहीं है जिसकी लागत मूल्य 634.28 लाख रुपए थी वह आज पुरानी स्थिति पर है, इस रोड से भारी वाहनों का आना-जाना है चूंकि आगे क्रेशर खदानें, धान खरीदी समिति है,गांव वालों ने गौठान की व्यवस्था भी यही की है,रोड के ऊपर पास ही स्कूल भी है, जिससे यहां आने जाने के लिए लोगों को गड्ढों से भरे रास्ते में रोड के बह जाने के कारण बड़ी ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसे बनाया नहीं गया तो दुर्घटनाओं की संभावना इस रोड में बढ़ती जाएगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

दाढ़ी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लोकार्पण के लिए रास्ता देख रही, आसपास पड़ा है कचरे का ढेर

दाढ़ी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लोकार्पण के लिए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नगर पालिका बेमेतरा , 11 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति…
मोहभट्ठा में मवेशियों की देखभाल के लिए बनाई गई समिति, 500 मवेशियों के लिए तीन ग्रामीणों को रखा गया

मोहभट्ठा में मवेशियों की देखभाल के लिए बनाई गई समिति, 500 मवेशियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ग्राम पंचायत मोहभट्ठा में गाय की व्यवस्था के लिए बनाई गई समिति ,गायों की…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों से संबंधित 40 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों से…