- October 13, 2026
बांसपारा वार्ड में नागरिकों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बांसपारा वार्ड क्रमांक 28 में आज कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर वार्ड का भ्रमण किये। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
वार्ड भ्रमण के दौरान नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए केबिनेट मंत्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने तथा समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करना चाहिए।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्षेत्र के विकास एवं नागरिकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दौरान पार्षद श्रीमती ममता ओमप्रकाश सेन, एसडीएम श्री सोनल डेविड, ईई जल संसाधन श्री आशुतोष शाश्वत सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।




