• October 13, 2026

महापौर अलका बाघमार ने पार्षदों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा, वार्डों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा,स्वच्छता, वार्डों में डस्टबिन वितरण के निर्देश

महापौर अलका बाघमार ने पार्षदों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा, वार्डों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा,स्वच्छता, वार्डों में डस्टबिन वितरण के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम। महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा एवं लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर की उपस्थिति में मोतीलाल सभागार में निगम क्षेत्र के समस्त पार्षदों के साथ बैठक कर शहर में जारी एवं प्रस्तावित छोटे-बड़े विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में महापौर ने पार्षदों से उनके वार्डों की समस्याओं एवं आवश्यक विकास कार्यों के संबंध में सुझाव लिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि पार्षद संबंधित इंजीनियर से संपर्क कर विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार करवाएं, ताकि कार्यों को गति दी जा सके।
शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए संपत्तिकर जमा करने वाले नागरिकों को डस्टबिन वितरित करने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही अटल आवास, बॉम्बे आवास एवं आईएचएसडीपी आवासों के बीच खाली स्थानों का कांक्रीटीकरण, जलभराव की समस्या का समाधान, सामुदायिक भवनों का संधारण, गार्डन एवं मुक्तिधामों का रखरखाव तथा शासकीय तालाबों के सौंदर्यीकरण जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।बैठक में पानी टंकियों के कक्षों का उपयोग, निगम कार्यालयों एवं डाटा सेंटर का संधारण, विवेकानंद भवन और ठाकरे भवन की आवश्यकताओं के अनुरूप निर्माण तथा पंडालों की जांच के लिए समिति गठन के सुझाव भी रखे गए।महापौर ने पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करें और शहर के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।इस अवसर पर निगम क्षेत्र के समस्त पार्षदगण/एल्डरमेन सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।


Related News

धान खरीदी केंद्र के लिए अवैध रूप शासकीय बांध के पार को तोड़कर जलाशय को पाटा गया, शिकायत

धान खरीदी केंद्र के लिए अवैध रूप शासकीय बांध के पार को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   समिति प्रबंधक के द्वारा ग्राम पंचायत प्रस्ताव और किसानों के मांग के बावजूद…
 मही दही गांव में आवारा मवेशियों द्वारा धान की फसल को किया जा रहा चौपट, कार्रवाई की मांग करने पहुंचे ग्रामीण

 मही दही गांव में आवारा मवेशियों द्वारा धान की फसल को किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज मही दही के सरपंच नीलकंठ पटेल ने बतलाया कि गांव के लोग उनके पास…
आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित, 22 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित, 22 अक्टूबर तक कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। एकीकृत बाल विकास परियोजना साजा अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर…