• October 13, 2026

युवक कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में सोनू के प्रदर्शन पर सबकी नजरें

युवक कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में सोनू के प्रदर्शन पर सबकी नजरें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग शहर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में युवा प्रत्याशी सोनू साहू सबको चौका सकते हैं। श्री साहू अकेले अपने दम पर भारी संख्या में युवाओं का मतदान अपने पक्ष में कराने में सफल हुए है।
श्री साहू छात्र जीवन से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे है। एनएसयूआई से उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुवात की हैऔर अध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष बनने का सफर उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को साथ में लेकर सक्रियता से काम करते हुए तय किया है। छात्र जीवन के दौर में हर युवा वर्ग से जुड़ी समस्याओं के निराकरण में सक्रिय रहे है और उनके सुखदुख में भी पूरा साथ दिया है। परिणाम स्वरुप शहर व जिले के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र के युवाओं के बीच में भी श्री साहू बेहद लोकप्रिय है। पिछले बार के युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव में उम्मीदवार के रुप में श्री साहू का प्रदर्शन बेहद प्रभावी रहा है वे शहर के हर वार्ड में युवाओं के बीच गये है। और बकायदा सेल्फी लेकर युवक कांग्रेस की सदस्यता की चाहत रखने वाले युवाओं का मतदान अपने पक्ष में कराया है सोनू के प्रदर्शन पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों की नजरे टिकी हुई है। सभी प्रत्याशियो की उत्सुकता सोनू साहू व्दारा हासिल किये गये मतों के प्रति बनी हुई है श्री साहू ने कहा है कि इस चुनाव में युवा वर्ग ने जो उन्हे प्यार व समर्थन दिया है। वह अनमोल है नतीजे चौकाने वाले रहेंगे।


Related News

धान खरीदी केंद्र के लिए अवैध रूप शासकीय बांध के पार को तोड़कर जलाशय को पाटा गया, शिकायत

धान खरीदी केंद्र के लिए अवैध रूप शासकीय बांध के पार को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   समिति प्रबंधक के द्वारा ग्राम पंचायत प्रस्ताव और किसानों के मांग के बावजूद…
 मही दही गांव में आवारा मवेशियों द्वारा धान की फसल को किया जा रहा चौपट, कार्रवाई की मांग करने पहुंचे ग्रामीण

 मही दही गांव में आवारा मवेशियों द्वारा धान की फसल को किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज मही दही के सरपंच नीलकंठ पटेल ने बतलाया कि गांव के लोग उनके पास…
आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित, 22 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित, 22 अक्टूबर तक कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। एकीकृत बाल विकास परियोजना साजा अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर…