• October 13, 2026

विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड क्र. 26 अवधपुरी में 2 करोड़ 10 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड क्र. 26 अवधपुरी में 2 करोड़ 10 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग । ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने आज रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 अवधपुरी में 2 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की विधिवत् पूजा अर्चना कर नवीन विकास कार्यों की आधारशिला रखी। जिसमें सीसी रोड, पुलिया, कव्हर्ड ड्रेन एवं नाली निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

*भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि “दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में विकास की गति लगातार आगे बढ़ रही है। रिसाली के पूरे 40 वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य निरंतर जारी हैं। रिसाली के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सुशासन की सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति के कल्याण के लिए काम कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हमारी माताओं-बहनों को सशक्त किया जा रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना से हर गरीब को पक्का मकान मिल रहा है, आयुष्मान कार्ड से 10 लाख तक का मुफ्त इलाज और नल-जल योजना से हर घर तक शुद्ध पानी पहुंच रहा है। हमारी सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।
इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था होगी। विकास, जनसुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र की समृद्धि ही हमारा संकल्प है।”
*उन्होंने आगे कहा -* “आने वाले समय में रिसाली नगर निगम का चुनाव है। आप सभी से मेरा आह्वान है कि रिसाली के सर्वांगीण विकास के लिए इस बार पूरे 40 वार्डों में भाजपा के पार्षद और भाजपा का महापौर बनाना है। जब निगम में भी भाजपा की सरकार होगी, तो विकास की गति और तेज होगी, ट्रिपल इंजन की सरकार रिसाली को विकास के नए आयाम तक ले जाएगी।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद श्री अनिल देशमुख जी, मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, श्री राजू जंघेल जी, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू जी, श्री सोनू राम सिंह जी, महामंत्री श्री दशरथ साहू जी, श्री गुड्डू झा जी, पार्षद श्री धर्मेन्द्र भगत जी, श्रीमती शीला नारखड़े जी, श्रीमती सविता धवस जी, श्री कमलेश हिरवानी जी, श्री रविन्द्र साहू जी, श्री हरीश सिन्हा जी, श्री रामरतन साहू जी, श्रीमती संध्या साहू जी, श्री आर.के. सरेठा जी, श्री सुनील चौबे जी, श्री दयाराम निर्मलकर जी, श्री सीताराम निर्मलकर जी, श्री मोनेश चंद्राकर जी, श्री छनक लहरी जी, श्रीमती सावित्री पाण्डे जी, श्री रामजी चौधरी जी, श्रीमती करुणा श्रीवास जी, श्री अमित बोहरा जी, बूथ अध्यक्ष श्री बी.के. बिसेन जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री अजीत चौधरी जी, श्रीमती सविता महिलांग जी, श्री सचिन गोस्वामी जी, डॉ. संस्कृति वर्मा जी, श्री रवि मोट ठाकुर जी, श्री संतोष चौधरी जी, श्री आयुष तिवारी जी, श्री परमेश्वर महिलांग जी, श्री हिमांशु चंद्राकर जी, श्री अंचल यादव जी, श्रीमती अनुपमा गोस्वामी जी, श्रीमती तेजस्वी सोनवानी जी, श्रीमती संध्या वर्मा जी, श्रीमती चंद्रकली चतुर्वेदी जी, श्रीमती ओमकेश्वरी मार्कण्डेय जी, श्रीमती पार्वती डी.डी. जी, डॉ. श्रीमती पार्वती कुर्रे जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।


Related News

धान खरीदी केंद्र के लिए अवैध रूप शासकीय बांध के पार को तोड़कर जलाशय को पाटा गया, शिकायत

धान खरीदी केंद्र के लिए अवैध रूप शासकीय बांध के पार को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   समिति प्रबंधक के द्वारा ग्राम पंचायत प्रस्ताव और किसानों के मांग के बावजूद…
 मही दही गांव में आवारा मवेशियों द्वारा धान की फसल को किया जा रहा चौपट, कार्रवाई की मांग करने पहुंचे ग्रामीण

 मही दही गांव में आवारा मवेशियों द्वारा धान की फसल को किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज मही दही के सरपंच नीलकंठ पटेल ने बतलाया कि गांव के लोग उनके पास…
आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित, 22 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित, 22 अक्टूबर तक कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। एकीकृत बाल विकास परियोजना साजा अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर…