- October 13, 2026
आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित, 22 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। एकीकृत बाल विकास परियोजना साजा अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्र आवेदिकाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्धारित निर्देशों एवं मापदंडों के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के दिनांक 5 जनवरी 2026 के निर्देशानुसार रिक्त पदों पर ऑनलाइन माध्यम से नियुक्ति की जाएगी। इसके तहत इच्छुक एवं पात्र स्थानीय महिला अभ्यर्थी 8 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in// के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
इस भर्ती के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम पंचायत भटगांव में सहायिका का एक पद तथा आंगनबाड़ी केंद्र परपोड़ी में सहायिका का एक पद रिक्त है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए संबंधित ग्राम की स्थानीय निवासी पात्र महिलाओं एवं युवतियों को प्राथमिक शर्तों सहित शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मापदंडों का पालन करना होगा।
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदिकाओं को ई-भर्ती पोर्टल पर पंजीयन कर आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक प्रमाण पत्र एवं संबंधित दस्तावेज निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन भरने की संपूर्ण प्रक्रिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश पोर्टल पर उपलब्ध यूजर मैनुअल में दिए गए हैं।
इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती संबंधी दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें और अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2026 से पूर्व अपना ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




