• October 13, 2026

धान खरीदी केंद्र के लिए अवैध रूप शासकीय बांध के पार को तोड़कर जलाशय को पाटा गया, शिकायत

धान खरीदी केंद्र के लिए अवैध रूप शासकीय बांध के पार को तोड़कर जलाशय को पाटा गया, शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

समिति प्रबंधक के द्वारा ग्राम पंचायत प्रस्ताव और किसानों के मांग के बावजूद गंगापुर( ब)ग्राम में समिति के धान खरीदी केंद्र के लिए अवैध रूप शासकीय बांध के पार को तोड़कर जलाशय को पाटने का किया काम, नाराज गांव के लोगों ने की जिला कलेक्टर से शिकायत, सरपंच गांगपुर (ब)गौकरण गायकवाड,उपसरपंच डेविड वर्मा,सचिव शकुंतला माण्डले, गांव से आए हुए, 200 से अधिक की संख्या में लोग उन्होंने आवेदन में लिखा कि राज्य शासन की ओर से ग्राम पंचायत गांगपुर,ब,में नवीन धान खरीदी केंद्र स्वीकृत है, खरीदी केंद्र के अंतर्गत तीन गांव शामिल है जिसमें बहुनवागांव, सिरवाबांधा एवं गांगपुर ब, ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्ताव पारित कर दिया गया है जिसमें बहुनवागांव के वार्ड नंबर 12 के मध्य में जमीन उपलब्ध होने की बात लिखी गई है, परंतु समिति प्रबंधक के द्वारा पंचायत प्रस्ताव और किसानों के मांग के बावजूद अवैध रूप से शासकीय बांध के पार को तोड़कर जलाशय को पाटने का काम किया गया हैं, सरपंच गौकरण गायकवाड़ ने आवेदन में कलेक्टर महोदय से निवेदन किया और मांग की तीनों गांव के मध्य में स्थित बहुनवागांव के वार्ड नंबर 12 में धान खरीदी केंद्र खोले जाने के लिए निवेदन किया, जो कि तीनों गांव से समान दूरी पर है और यहां पर जमीन भी उपलब्ध है, यही जानकारी ग्राम पंचायत सिरवाबांधा सरपंच प्रभा बाई ध्रुव ,उप सरपंच देवप्रसाद पात्रे और सचिव सुनील वर्मा ने अपने लिखित आवेदन में की है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

 मही दही गांव में आवारा मवेशियों द्वारा धान की फसल को किया जा रहा चौपट, कार्रवाई की मांग करने पहुंचे ग्रामीण

 मही दही गांव में आवारा मवेशियों द्वारा धान की फसल को किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज मही दही के सरपंच नीलकंठ पटेल ने बतलाया कि गांव के लोग उनके पास…
आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित, 22 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित, 22 अक्टूबर तक कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। एकीकृत बाल विकास परियोजना साजा अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर…
विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड क्र. 26 अवधपुरी में 2 करोड़ 10 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड क्र. 26 अवधपुरी में 2 करोड़…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने आज रिसाली नगर निगम…