• October 14, 2026

ब्राइट मंदबुद्धि एवं मूकबधिर विद्यालय के बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भी मिला उपचार

ब्राइट मंदबुद्धि एवं मूकबधिर विद्यालय के बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भी मिला उपचार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU-03) की टीम द्वारा कादंबरी नगर स्थित ब्राइट मंदबुद्धि एवं मूकबधिर विद्यालय में छात्र-छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच कर उन्हें आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।इसी क्रम में कादंबरी नगर स्थित प्रशामक देखरेख गृह वृद्धाश्रम में भी मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम पहुँची और वहाँ निवासरत बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों तथा वरिष्ठ नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुँच सुनिश्चित करना और उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

स्वास्थ्य सेवा आपके द्वार’ के संकल्प को मिल रही मजबूती,

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीमें विभिन्न क्षेत्रों एवं संस्थानों में पहुँचकर नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार की सुविधाएँ उपलब्ध करा रही हैं।योजना के माध्यम से विशेष रूप से जरूरतमंद वर्गों, दिव्यांग बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। इस प्रकार की पहल से स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाने के साथ ही समाज के संवेदनशील वर्गों की देखभाल को भी प्राथमिकता दी जा रही है।इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संस्था के संचालक राजू राजपूत एवं मोबाइल मेडिकल यूनिट के एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर श्री मनीष यादव के आपसी समन्वय एवं सहयोग से किया गया।इस अवसर पर मोबाइल मेडिकल यूनिट के मेडिकल ऑफिसर डॉ. निलेश शर्मा, फार्मासिस्ट पूनमचंद साहू, नर्स राधिका यादव, लैब टेक्नीशियन संध्ली सहित संस्था के शिक्षकगण उपस्थित रहे।


Related News

3 जुआरियों से नगदी रकम एवं 3 नग मोबाईल, 5 नग मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 2,78,100 रुपए जब्त

3 जुआरियों से नगदी रकम एवं 3 नग मोबाईल, 5 नग मोटर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में चला स्वच्छता कार्यक्रम, सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में चला स्वच्छता कार्यक्रम,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा…
मंत्री दयालदास बघेल और सांसद विजय बघेल बोले – सूर्य से रोशन होगा हर घर, बिजली बिल होगा जीरो

मंत्री दयालदास बघेल और सांसद विजय बघेल बोले – सूर्य से रोशन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सेवा सेतु अभियान की एक प्रेरक कहानी नवागढ़ से सामने आई…