• October 14, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम पुरैना के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुँचकर माँ जगतजननी जगदंबा की पूजा-अर्चना की

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम पुरैना के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुँचकर माँ जगतजननी जगदंबा की पूजा-अर्चना की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरैना के विभिन्न स्थानों में दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी* ने पहुँचकर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने *पुरैना (वार्ड 38, 39, 40)* अंतर्गत *श्री श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति एवं विभिन्न समितियों द्वारा विराजित जगदम्बा चौक, जागृति चौक वार्ड 39, स्टोर पारा वार्ड 38, उत्कल चौक, डाक बंगला शिवाजी चौक वार्ड 40* में स्थापित माँ दुर्गा के पंडालों में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इसके पश्चात विधायक जी *जगदम्बा चौक वार्ड 39, पुरैना* में श्री श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित *अनुराग धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम* में शामिल हुए, कार्यक्रम का आनंद लिया एवं सभी को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर विधायक जी ने कहा कि _“माँ जगदंबा के आशीर्वाद से हमारा दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है, मैं माँ से प्रदेश के हर परिवार के जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना करता हूँ।”_

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे :-*
मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू, श्री लखन नाग, श्रीमती सोनिया सोनम, श्रीमती रूपा सोना, श्री विक्रम दलाई, श्री शुभम सोना, श्री गोपी, श्री दीपक, श्री सूरज, श्री अनिल बिनिया, श्री लक्ष्मण राव, श्री डी. साईं, श्री बाला जी, श्री बी. गणपति, श्री डी. गणेश, श्री एन. रामाराव, श्री एम. सचिन, श्री एल. रमेश, श्री नवीन, श्री कुशल चंद्राकर, श्री सोमनाथ यादव, श्रीमती लता मानिकपुरी, श्री जी. हरिप्रसाद, श्री कनेश्वर राव, श्री कृष्णा राव, श्री जनक राव, श्रीमती के. एन. कुमारी, श्रीमती सरोज बाई, श्रीमती द्रौपती यादव, श्रीमती चंद्रा बारीक, श्रीमती बी. चंद्रवती, श्री पी. चंद्रप्रकाश, श्री एन. श्रीनिवास रेड्डी, श्री बसंतदास मानिकपुरी सहित समिति के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।


Related News

3 जुआरियों से नगदी रकम एवं 3 नग मोबाईल, 5 नग मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 2,78,100 रुपए जब्त

3 जुआरियों से नगदी रकम एवं 3 नग मोबाईल, 5 नग मोटर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में चला स्वच्छता कार्यक्रम, सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में चला स्वच्छता कार्यक्रम,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा…
मंत्री दयालदास बघेल और सांसद विजय बघेल बोले – सूर्य से रोशन होगा हर घर, बिजली बिल होगा जीरो

मंत्री दयालदास बघेल और सांसद विजय बघेल बोले – सूर्य से रोशन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सेवा सेतु अभियान की एक प्रेरक कहानी नवागढ़ से सामने आई…