• October 14, 2026

गंजपारा में 17 अक्टूबर को कवि सम्मेलन

गंजपारा में 17 अक्टूबर को कवि सम्मेलन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदेय नवरात्र पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है यह समिति का 59वां वर्ष है जिससे मां जगदम्बा की प्रतिमा सहित स्थल पर मनोरम झांकी लाइट की साज सज्जा देखते ही बनती है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा श्रद्धालु के लिए विविध *सांस्कृतिक कार्यक्रम* आयोजित किया गया है जो *पूर्णतः निशुल्क है* जिसमें दिनांक 14 अक्टूबर दिन बुधवार रात्रि 8 30 बजे *अंजोर लोक कला मंच स्वर्णा दिवाकर गरिमा दिवाकर बहनों की शानदार छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम* की प्रस्तुति दी जानी है इस क्रम में
दिनांक 16 अक्टूबर दिन शुक्रवार रात्रि 8 30 बजे *छत्तीसगढ़ी सुपर स्टार विवेक शर्मा स्टार नाइट* का कार्यक्रम होने जा रहा है। समिति अपनी परंपरा का सतत् निर्वाहन करते हुए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी
*अखिल भारतीय कवि सम्मेलन* का आयोजन कर रही है जो कि
दिनांक 17 अक्टूबर दिन शनिवार रात्रि 8 30 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें आमंत्रित कवि सुदीप भोला पैरोडी दिल्ली* *अखिलेश द्विवेदी हास्य प्रयागराज* चंदन राय गीतकार मुंबई**एकाग्र शर्मा हास्य इंदौर* *हिमांशु बवंडर हास्य उज्जैन* अल्पना आनंद गीत नालंदा* मयंक शर्मा ओज मंच संचालक दुर्ग* अपनी कविताओं का पाठ गंज मंडी के इस पावन प्रांगण में करेंगे। इन सभी आयोजन में जिले के समस्त जनप्रतिनिधि मंत्री सांसद विधायक महापौर पार्षद सहित अधिकारीगण बतौर अतिथि अपनी उपस्थिति देंगे समिति द्वारा माता की *महाप्रसादी भंडारे* का आयोजन भी रखा गया जो कि दिनांक 20 अक्टूबर दिन मंगलवार सुबह 12:15 बजे से आयोजित है इसके पश्चात दिनांक 21 अक्टूबर दिन बुधवार सुबह 10 बजे माता की प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जानी है जो गंजपारा भ्रमण कर शिवनाथ नदी तट पर समाप्त होगी। समिति आप सभी को इस शारदेय नवरात्र पर्व पर आयोजित समस्त आयोजन में सादर आमंत्रित करतीं हैं

गंजपारा दुर्ग छत्तीसगढ़


Related News

3 जुआरियों से नगदी रकम एवं 3 नग मोबाईल, 5 नग मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 2,78,100 रुपए जब्त

3 जुआरियों से नगदी रकम एवं 3 नग मोबाईल, 5 नग मोटर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में चला स्वच्छता कार्यक्रम, सिविल सर्जन ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में चला स्वच्छता कार्यक्रम,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा…
मंत्री दयालदास बघेल और सांसद विजय बघेल बोले – सूर्य से रोशन होगा हर घर, बिजली बिल होगा जीरो

मंत्री दयालदास बघेल और सांसद विजय बघेल बोले – सूर्य से रोशन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सेवा सेतु अभियान की एक प्रेरक कहानी नवागढ़ से सामने आई…