• October 15, 2026

एमसीएच में प्रसव के जटिल एवं रेफर मामलों का विशेषज्ञ टीम कर रही कुशल प्रबंधन, अप्रैल से अब तक अस्पताल में 1465 सुरक्षित प्रसव

एमसीएच में प्रसव के जटिल एवं रेफर मामलों का विशेषज्ञ टीम कर रही कुशल प्रबंधन, अप्रैल से अब तक अस्पताल में 1465 सुरक्षित प्रसव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के कुशल दिशानिर्देश पर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक बेहतर तरीके से पहुंचाने की दिशा में बेमेतरा का 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल (MCH) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

यहां गर्भवती माताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही जटिल एवं रेफर किए गए मामलों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुशलतापूर्वक प्रबंधन किया जा रहा है।

*1 अप्रैल से अब तक अस्पताल में कुल 1465 प्रसव सफलतापूर्वक कराए जा चुके हैं।* यह आंकड़ा केवल एक संख्या नहीं, बल्कि उन परिवारों के भरोसे को दर्शाता है, जिन्हें सुरक्षित प्रसव और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा यहां मिली।

बेमेतरा जिले के अलावा पड़ोसी जिलों से भी जटिल एवं रेफर किए गए मरीजों को प्रसव और आवश्यक उपचार के लिए इस अस्पताल में लाया जा रहा है। विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले मामलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा समय पर उपचार एवं आवश्यक ईलाज प्रबंधन उपलब्ध कराया जाता है।

अस्पताल की इस उपलब्धि के पीछे चिकित्सकों और स्टाफ की निरंतर तत्परता, समर्पण और आपसी समन्वय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्त्री रोग विशेषज्ञ *डॉ. सत्यप्रकाश कोसरिया, डॉ. विभा बर्मन एवं डॉ. अल्का साहू*, शिशु रोग विशेषज्ञ *डॉ. दीपक निराला, डॉ. नीतेश चौबे*, निश्चेतना विशेषज्ञ *डॉ. कुंदन स्वर्णकार एवं डॉ. अभिताभ साहू* सहित ओटी और वार्ड स्टाफ की टीम मरीजों की सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटी है।

टीम का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित प्रसव और प्रत्येक नवजात को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अस्पताल की बढ़ती सेवाएं और सफल प्रसव लोगों के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति विश्वास को मजबूत कर रहे हैं। *सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं* – इसी संकल्प के साथ अस्पताल निरंतर आगे बढ़ रहा है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

चौक-चौराहों, बैंक, एटीएम, सराफा मार्केट एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार कांबिंग गश्त पेट्रोलिंग जारी

चौक-चौराहों, बैंक, एटीएम, सराफा मार्केट एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार कांबिंग गश्त…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश…
यातायात बेमेतरा पुलिस टीम ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही

यातायात बेमेतरा पुलिस टीम ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.…
 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश – कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं

 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत…