• October 15, 2026

यातायात बेमेतरा पुलिस टीम ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही

यातायात बेमेतरा पुलिस टीम ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी व यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

*जिले में सड़क सुरक्षा एवं* यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस बेमेतरा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 14 अक्टूबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 7 हजार 800 रुपये का समन शुल्क लिया गया।

*अभियान के दौरान* नो-एंट्री, तेज गति, बिना लाइसेंस, बिना बीमा, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, परमिट शर्तों का उल्लंघन, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

*14 अक्टूबर 2026 को* चौकी खण्डसरा में 03 चालान में 03 वाहन चालक, चौकी कंडरका में 06 चालान में 06 वाहन चालको,यातायात बेमेतरा में 15 चालान में 15 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें बिना सीट बेल्ट, घातक स्थिति में वाहन खडी करना, मौके पर कागजात पेश न करना, बिना नंबर एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 24 प्रकरण में 7,800/- रूपये समन शुल्क लिया गया। उक्त कार्रवाई में यातायात प्रभारी बेमेतरा रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सहायक उपनिरीक्षक जहीर खान सहित यातायात बेमेतरा पुलिस टीम शामिल रहे।

*बेमेतरा पुलिस द्वारा* आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

चौक-चौराहों, बैंक, एटीएम, सराफा मार्केट एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार कांबिंग गश्त पेट्रोलिंग जारी

चौक-चौराहों, बैंक, एटीएम, सराफा मार्केट एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार कांबिंग गश्त…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश…
एमसीएच में प्रसव के जटिल एवं रेफर मामलों का विशेषज्ञ टीम कर रही कुशल प्रबंधन, अप्रैल से अब तक अस्पताल में 1465 सुरक्षित प्रसव

एमसीएच में प्रसव के जटिल एवं रेफर मामलों का विशेषज्ञ टीम कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के कुशल दिशानिर्देश…
 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश – कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं

 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत…