- October 15, 2026
चौक-चौराहों, बैंक, एटीएम, सराफा मार्केट एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार कांबिंग गश्त पेट्रोलिंग जारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव तथा एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, बैंक, एटीएम, सराफा मार्केट एवं संवेदनशील क्षेत्रों में कांबिंग गश्त पेट्रोलिंग की गई।
*कांबिंग गश्त के दौरान* पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, बैंक, एटीएम, सराफा मार्केट एवं सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की गई।
*पुलिस अधिकारियों द्वारा* ड्यूटी में तैनात जवानों को सतर्कता के साथ गश्त करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए। प्रमुख स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाकर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने का प्रयास किया गया। बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी गश्त, चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




