• October 16, 2026

बसों का किराया बढ़ाया जाना जनता पर अन्याय : अलताफ अहमद

बसों का किराया बढ़ाया जाना जनता पर अन्याय : अलताफ अहमद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष *अलताफ अहमद* ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश में बस किराये में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी आम छत्तीसगढ़िया की जेब पर सीधा डाका है।

उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर दूसरी बार बस किराए में की गई बढ़ोतरी

– साधारण बस का किराया 30 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है।
– सेमी-स्लीपर से लेकर लग्जरी बसों तक का सफर अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है।
– स्लीपर, एसी, सेमी-स्लीपर से लेकर लग्जरी बसों में प्रति यात्री 100 से 150 रुपये तक का अतिरिक्त बोझ डाला गया है।
सरकार को चाहिए कि डीजल पर टैक्स कम करें और बेसन का परमिट किराया कम करें जिससे बस मालिकों को भी राहत मिलेगी।
अलताफ अहमद ने कहा कि डीजल के दाम स्थिर होने के बावजूद किराया बढ़ाना समझ से परे है। पहले ही महंगाई, रसोई गैस के दाम, बिजली के बिल से जनता त्रस्त है।

*बिजली बिल पर भी सरकार का दोहरा चरित्र -*
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने बिजली के दामों में भी भारी वृद्धि की है। कृषि के पंप की बिजली में भी की बढ़ोतरी की गई है। जबकि कांग्रेस की सरकार में 5 साल में केवल *2 पैसे* की बढ़ोतरी की गई थी और उस दौरान *400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ* योजना लागू कर जनता को राहत दी गई थी। अब भाजपा सरकार ने बिजली के दाम में *31.25 प्रतिशत* की बढ़ोतरी कर दी है।
*पटवारी हड़ताल पर भी घेरा -*
प्रदेश में पटवारी तीन सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। पिछले वर्ष भी धान खरीदी शुरू होने पर पहले पटवारी हड़ताल पर गए थे। सरकार हड़ताल की नौबत क्यों आने देती है? भाजपा सरकार को तत्काल हड़ताल समाप्त करानी चाहिए ताकि धान खरीदी प्रभावित न हो।

अलताफ अहमद ने कहा कि कांग्रेस गरीब, मजदूर, किसान और छात्रों के हक की लड़ाई हमेशा लड़ती रही है। सरकार इस जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस ले, अन्यथा कांग्रेस जनआंदोलन करेगी।


Related News

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पाटन में भूपेश बघेल ने दौड़ाया बुलेट, इधर दुर्ग ग्रामीण के मचांदुर से रिसामा तक भी निकली बाईक रैली

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पाटन में भूपेश बघेल ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के उपस्थिति में पाटन…
दुर्ग नवनिर्माण समिति के भव्य गरबा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, दो दिनों तक गरबा और डांडिया की धूम; पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की आयोजन की सराहना

दुर्ग नवनिर्माण समिति के भव्य गरबा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, दो दिनों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग नवनिर्माण समिति द्वारा हॉकी ग्राउंड, सिविल लाइन, दुर्ग में आयोजित दो…
पीवी एप में तकनीकी दिक्कतें, विरोध में धरने पर बैठे पटवारी

पीवी एप में तकनीकी दिक्कतें, विरोध में धरने पर बैठे पटवारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़, जिला बेमेतरा, के जिला अध्यक्ष निर्जल कुमार डिंडोरे के…