- October 17, 2026
क्वांर नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
क्वांर नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। क्वांर नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्ग ग्रामीण विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित नवरात्रि कार्यक्रमों में शामिल होकर माँ आदिशक्ति की पूजा-अर्चना की और सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
*1. ग्राम पीपरछेड़ी में महाआरती में शामिल हुए -*
जय माँ शीतला दुर्गा उत्सव समिति, ग्राम पीपरछेड़ी द्वारा आयोजित भव्य महाआरती में सम्मिलित होकर विधायक जी ने पूजा-अर्चना की। शिव मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
*2. ग्राम भानपुरी में माँ काली की पूजा -*
ग्राम भानपुरी में जय माँ लक्ष्मी उत्सव समिति के पंडाल में पहुंचकर विराजमान माँ काली की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
*3. रिसाली मैत्रीकुंज में माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया -*
रिसाली, भिलाई के मैत्रीकुंज मार्केट स्थित दुर्गा मैदान में क्वांर नवरात्रि पर्व-2026 के अवसर पर सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति द्वारा स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माँ के चरणों में सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
*4. मीनाक्षी नगर में गरबा-डांडिया उत्सव में शामिल हुए -*
दुर्ग के मीनाक्षी नगर में अविरल जनकल्याण समिति द्वारा क्वांर नवरात्रि पर्व-2026 के अवसर पर आयोजित गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम में सम्मिलित होकर माँ दुर्गा की आराधना और उत्सव की आनंदमयी परंपरा का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
*5. संतराबाड़ी में भव्य चुनरी यात्रा में शामिल हुए -*
दुर्ग के संतराबाड़ी (सरगम स्टोर) में संतराबाड़ी युवा समिति द्वारा माँ माता रानी की भव्य चुनरी यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर बगलामुखी माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और चुनरी यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा – “नवरात्रि आस्था, शक्ति और भक्ति का पर्व है। माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। माँ के आशीर्वाद से हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सुख-समृद्धि का वास हो और समाज में आस्था, एकता और सद्भाव की भावना निरंतर मजबूत हो।”
सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।




