• October 18, 2026

यातायात बेमेतरा पुलिस टीम ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही, 10 प्रकरण में 3,200/- रूपये समन शुल्क

यातायात बेमेतरा पुलिस टीम ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही, 10 प्रकरण में 3,200/- रूपये समन शुल्क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी व यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

*जिले में सड़क सुरक्षा एवं* यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस बेमेतरा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 15 अक्टूबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 3 हजार 200 रुपये का समन शुल्क लिया गया।

*अभियान के दौरान* नो-एंट्री, तेज गति, बिना लाइसेंस, बिना बीमा, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, परमिट शर्तों का उल्लंघन, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

*15 अक्टूबर 2026 को* थाना बेमेतरा में 02 चालान में 02 वाहन चालक, थाना नवागढ में 05 चालान में 05 वाहन चालको,यातायात बेमेतरा में 03 चालान में 03 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें बिना सीट बेल्ट, घातक स्थिति में वाहन खडी करना, मौके पर कागजात पेश न करना, बिना नंबर एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 10 प्रकरण में 3,200/- रूपये समन शुल्क लिया गया।

*बेमेतरा पुलिस द्वारा* आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

खमरिया एम को 57 लाख के विकास कार्यों की सौगात, उप स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न कार्यों का विधायक दीपेश साहू ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण

खमरिया एम को 57 लाख के विकास कार्यों की सौगात, उप स्वास्थ्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खमरिया एम में विकास की नई इबारत…
जिला पंचायत बेमेतरा में 4 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी भर्ती, पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट से कर सकेंगे आवेदन

जिला पंचायत बेमेतरा में 4 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा जिला पंचायत बेमेतरा द्वारा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन…
बीएसपी के निजीकरण की सुगबुगाहट और अडानी के संभावित दौरे से भिलाई में भारी आक्रोश : मुकेश चंद्राकर

बीएसपी के निजीकरण की सुगबुगाहट और अडानी के संभावित दौरे से भिलाई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। इस्पात नगरी भिलाई की पहचान भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण की…