- October 18, 2026
जिला पंचायत बेमेतरा में 4 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर और लेखापाल के पदों पर होगी भर्ती, पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट से कर सकेंगे आवेदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा
जिला पंचायत बेमेतरा द्वारा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अर्थात् VB-G RAM G के अंतर्गत जनपद स्तर पर रिक्त संविदा पदों की पूर्ति के लिए निर्धारित शैक्षणिक अर्हता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4 संविदा पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
जिला पंचायत कार्यालय से जारी विज्ञापन के अनुसार, रिक्त पदों में कार्यक्रम अधिकारी का 1 पद, सहायक प्रोग्रामर का 1 पद तथा लेखापाल के 2 पद शामिल हैं। कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक प्रोग्रामर के पद अनारक्षित मुक्त श्रेणी के हैं। लेखापाल के 2 पदों में 1 पद अनारक्षित मुक्त तथा 1 पद अनुसूचित जनजाति (अजजा) मुक्त श्रेणी के लिए निर्धारित है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य आवश्यक अर्हताओं से संबंधित प्रमाण-पत्रों की प्रतियां तथा नवीनतम स्व-हस्ताक्षरित फोटो संलग्न करना अनिवार्य है।
पूर्ण आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा, जिला बेमेतरा (छत्तीसगढ़), पिन कोड 491335 के पते पर केवल पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदन तथा अन्य माध्यमों से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यह भर्ती छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा आयुक्त, विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण), नवा रायपुर, अटल नगर से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व भर्ती संबंधी विज्ञापन में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आवेदन प्रारूप एवं अन्य शर्तों का अवलोकन करना चाहिए। महत्वपूर्ण: आवेदन की अंतिम तिथि 05/11/2025 सायं 5.30 बजे तक है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




