• October 18, 2026

खमरिया एम को 57 लाख के विकास कार्यों की सौगात, उप स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न कार्यों का विधायक दीपेश साहू ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण

खमरिया एम को 57 लाख के विकास कार्यों की सौगात, उप स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न कार्यों का विधायक दीपेश साहू ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खमरिया एम में विकास की नई इबारत लिखी गई। विधायक श्री दीपेश साहू ने ग्राम में कुल 57 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का विधि-विधान से भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी।

इन कार्यों में लगभग 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाला उप स्वास्थ्य केंद्र प्रमुख है। इसके साथ ही नाली निर्माण, सीसी रोड निर्माण और माध्यमिक विद्यालय भवन से संबंधित कार्यों का भी भूमिपूजन-लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की मांग पर विधायक श्री साहू ने गांव में अतिरिक्त नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा भी की।

*उप स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ*

ग्राम खमरिया एम में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से खमरिया एम सहित आसपास के ग्रामों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी। सामान्य उपचार, परामर्श और प्राथमिक चिकित्सा के लिए ग्रामीणों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसका सीधा लाभ महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगा।

*विधायक दीपेश साहू ने कहा – विकसित गांव से ही विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण*

अपने संबोधन में विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त गांव ही विकसित छत्तीसगढ़ की नींव हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बेमेतरा विधानसभा का सर्वांगीण विकास मेरा संकल्प है और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलराम पटेल, जिला पंचायत सभापति प्रीतम चंदेल, सेवाराम साहू, जनपद सदस्य नीरज राजपूत, संतोषी अश्वंत निषाद, रोहित साहू, लीलाराम साहू, सरपंच सुकून स्वरूपा नंद साहू, उप सरपंच गुलाब राम साहू, देवरबीजा सरपंच हेमलाल देवांगन, सूखेन्द यादव सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि, एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

पदमनाभपुर स्टेडियम में कल होगा रावण दहन

पदमनाभपुर स्टेडियम में कल होगा रावण दहन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार कल 20 अक्टूबर विजयादशमी दशहरा पर्व पर पद्मनाभपुर…
रावणभाठा रविशंकर स्टेडियम में 60 फीट रावण का पुतला दहन 20 अक्टूबर को

रावणभाठा रविशंकर स्टेडियम में 60 फीट रावण का पुतला दहन 20 अक्टूबर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। राष्ट्रीय पर्व उत्सव समिति द्वारा रविशंकर स्टेडियम रावणभाटा में हर वर्ष की…
हवन,कन्यापूजन व महाभंडारा के साथ हुई विराट नगर में नवरात्र उत्सव की पूर्णाहुति, नौ दिनों तक चले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

हवन,कन्यापूजन व महाभंडारा के साथ हुई विराट नगर में नवरात्र उत्सव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज         दुर्ग । नवरात्र पर्व के अवसर पर विराटनगर बोरसी में…