- October 20, 2026
नवरात्रि और दशहरे का त्यौहार जगह जगह मनाया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भारत में मनाया जाने वाला नवरात्रि और दशहरे का त्यौहार सभी जगह ,स्थानों में मनाया गया, वही देवरबीजा दुर्गा पंडाल और साजा दशहरा मैदान, बाजार चौक के पास दशहरा के मौके पर भव्य रामलीला का आयोजन हुआ मेला मड़ई में हाट बाजारों में भीड़ भाड़ देखी गई, गांव वाले दशहरे और नवरात्रि का त्यौहार बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से मनाये, कई स्थानों पर दशहरे में रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित हुए, माता देवी की विसर्जन यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नगर वासियों ने भाग लिया, जिसमें जिला प्रशासन के पुलिस बल का विशेष सहयोग रहा कई स्थानों पर पुलिस प्रशासन की सजग़ता के कारण आकस्मिक घटना होने से लोगों को सुरक्षित करने में काफी मदद मिली,जिसमें लोगों ने पुलिस प्रशासन और उनके कार्य को सराहनीय बताया।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




