• October 20, 2026

शीतला मंदिर में जोत जंवारा विसर्जन शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

शीतला मंदिर में जोत जंवारा विसर्जन शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । कसारीडीह सिविललाइन स्थित मां सतरूपा शीतला मंदिर में नवरात्र का पर्व पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। विजयादशमी पर मंगलवार को मंदिर समिति द्वारा जोत जंवारा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं एक रंग के वेशभूषा में शामिल हुए, जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा, वहीं महिलाएं जस गीत की धुन में झूमते हुए अपनी श्रद्धा भक्ति प्रकट करते रहे। जिससे पूरे शोभायात्रा के दौरान श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत माहौल बना। यह शोभायात्रा मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए शीतला तालाब पहुंची। जहां जोत जंवारा का विसर्जन किया गया। ज्योत जंवारा के दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़े।
शोभायात्रा के समापन उपरांत महाभंडारा का आयोजन किया गया। महाभंडारा में प्रसादी ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। ज्योत जंवारा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान सतरुपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू, उपाध्यक्ष शिवसागर सिन्हा, सचिव प्रदीप देशमुख, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र धर्माकर, सह-सचिव चंपा साहू, कार्यकारिणी सदस्य तामेश्वर यादव, पुष्पा श्रीवास, भीखम साहू, कृष्णा देशमुख, गणेश निर्मलकर, राजा सिंह राजपूत, राजेश साहू, दीनानाथ निर्मलकर, धनेश सिंह राजपूत, राजेंद्र सिंह चंदेल, नरेश कुटारे, ईश्वर अग्रवाल, विनोद चंद्राकर,धनेन्द्र सिंह चंदेल, किशोर यादव, अभय तिवारी, संजय डहरवाल, संतोष यादव, निशा ठाकुर, गणेशराम चौधरी, तोरण साहू, अरुण साहू के अलावा सतरुपा शीतला सेवा समिति के अन्य सदस्य व श्रद्धालु व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।


Related News

शहर के 60 वार्डों और मुख्य मार्गों में 2-3 महीनों से बंद स्ट्रीट लाइटें, नागरिकों में आक्रोश – मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

शहर के 60 वार्डों और मुख्य मार्गों में 2-3 महीनों से बंद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद के नेतृत्व उप नेता…
जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण के पुतले का दहन

जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की…
आउटसोर्सिंग के नाम पर बीएसपी के विभागों को एक-एक ठेके पर देना एक तरह से निजीकरण ही: मुकेश चंद्राकर

आउटसोर्सिंग के नाम पर बीएसपी के विभागों को एक-एक ठेके पर देना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का कहना है…