- October 23, 2026
विधायक ललित चंद्राकर ने नगपुरा में किया 4.80 लाख के 3 सांस्कृतिक मंचों का भूमिपूजन, कहा – संस्कृति और सभ्यता के साथ हो रहा विकास, जल्द बनेगा कॉलेज भवन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग । शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत नगपुरा में विकास कार्यों को नई गति मिली। क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर हवन में आहुति देकर जनपद अध्यक्ष मद से स्वीकृत विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
*जनपद अध्यक्ष मद से होंगे ये तीन कार्य :-*
1. तीन दर्शन मंदिर के पास मंच निर्माण – 2.00 लाख
2. भाठापारा में नंदू ढीमर के घर के पास मंच निर्माण – 1.80 लाख
3. भाठापारा में गणेश पांडेय के घर के पास मंच निर्माण – 1.00 लाख
*कुल लागत – 4.80 लाख रुपये*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर रहे, अध्यक्षता जनपद पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष कुलेश्वरी सुकदेव देवांगन ने की।
अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने समस्त ग्रामवासियों को विजयादशमी पर्व एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि –
“जनपद निधि से तीन बड़े मंचों का निर्माण हो रहा है। जहाँ माता जी विराजमान होती हैं, वहाँ पक्के मंच बनने से आने वाले वर्षों में ग्रामीणों को बड़ी सुविधा होगी, टेंट लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।”
हम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप ही विकास कार्य कर रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी सरकार की भावना है। हमने चुनाव के समय संकल्प पत्र में जो घोषणाएं की थीं, अधिकांश वादों को पूर्ण कर लिया है। “विकास सही मायने में तभी सार्थक है जब वह संस्कृति और सभ्यता को साथ लेकर चले। आपके गांव में विभिन्न विकास कार्यों का पैसा आ चुका है। आने वाले समय में कॉलेज भवन का भी निर्माण होगा और जनभावनाओं के अनुरूप लगातार विकास कार्य जारी रहेंगे।”
अपने गांव में आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन ने कहा कि “नगपुरा मेरा अपना गांव है, मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। इस गांव ने मुझे जनपद अध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर दिया है, इसलिए इस गांव के विकास में कोई कमी नहीं रहने दूंगी।”
“मेरे जनपद अध्यक्ष मद से आज तीन मंचों का भूमिपूजन हुआ है। ये मंच सिर्फ ईंट-पत्थर के ढांचे नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारे त्यौहार और हमारे सामाजिक एकता के केंद्र बनेंगे। नवरात्रि, गणेश पूजा, हर कार्यक्रम अब यहीं व्यवस्थित रूप से होगा।”
“मैं विधायक ललित चंद्राकर का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से हमारे दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। आप सभी ग्रामवासियों के आशीर्वाद से आगे भी नगपुरा के विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहूंगी।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जिला मंत्री गिरेश साहू, अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू यादव, उपसरपंच नरेन्द्र निषाद, संरक्षक संदीप चंद्राकर, पूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन, अध्यक्ष वसंत साहू, राम सिन्हा, पंचगण पार्वती सेन, खुशबू जैन, खिलेंद्री साहू, आशा साहू, सुदीश चंद्राकर, सुखदेव देवांगन, दीप्ति कछोटी, भुनेश्वरी साहू, हरिशा यादव, आरती यादव, रामेश्वरी यादव, जुगा साहू, शंकर राउत, रोहित सिन्हा, कुसुम साहू, नरेन्द्र सूर्यवंशी, मुकेश मांडले, सोनू राम साहू, अनिल टंडन, बलराम कौशिक, सुरेश साहू, राकेश ढीमर, सोहन पंडा एवं संदीप चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।




