• October 23, 2026

मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर दुर्गवासियों को बड़ी सौगात, 10 करोड़ की लागत से होगा सड़क निर्माण, शहर में सुगम और सुरक्षित आवागमन को मिलेगा बढ़ावा

मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर दुर्गवासियों को बड़ी सौगात, 10 करोड़ की लागत से होगा सड़क निर्माण, शहर में सुगम और सुरक्षित आवागमन को मिलेगा बढ़ावा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। दुर्ग शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों के सुगम आवागमन हेतु दुर्गवासियों को बड़ी सौगात मिली है। शासन से स्वीकृत ₹10 करोड़ की राशि से मालवीय चौक से जेल तिराहा तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से स्वीकृत इस सड़क निर्माण कार्य से शहर के प्रमुख मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने और आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन में दुर्ग शहर में आधारभूत सुविधाओं और सड़क नेटवर्क का लगातार विस्तार हो रहा है। जिला मुख्यालय होने के कारण दुर्ग में जिलेभर से नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में शहर की बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना आवश्यक है। मालवीय चौक से जेल तिराहा तक फोरलेन सड़क बनने से इस मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा और नागरिकों को राहत मिलेगी।
केबिनेट मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। दुर्गवासियों की मांगों के अनुरूप शहर में सड़क, बिजली, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
*बोरसी और पुलगांव रोड पर भी फोरलेन निर्माण*
दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चार स्थानों पर फोरलेन सड़क निर्माण की स्वीकृति पूर्व में मिल चुकी है। इनमें बोरसी से महाराजा चौक तक तथा जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इन सड़कों के निर्माण से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने, आवागमन को सुचारु बनाने और नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
मालवीय चौक से जेल तिराहा तक फोरलेन सड़क की स्वीकृति दुर्ग शहर के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
*मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से बदल रही दुर्ग की तस्वीर*
दुर्ग शहर में लगातार हो रहे विकास कार्यों से नागरिक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य से शहर के विकास को नई गति मिलेगी। मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्गवासियों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। उनका संकल्प है कि दुर्ग शहर को बेहतर सड़क, सुगम यातायात और आधुनिक विकसित बनाया जाए।


Related News

वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहिम तेज, सुखदेव भगत की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए अरुण वोरा

वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान “वोट बचाओ, देश बचाओ” के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस…
विधायक ललित चंद्राकर ने नगपुरा में किया 4.80 लाख के 3 सांस्कृतिक मंचों का भूमिपूजन, कहा – संस्कृति और सभ्यता के साथ हो रहा विकास, जल्द बनेगा कॉलेज भवन

विधायक ललित चंद्राकर ने नगपुरा में किया 4.80 लाख के 3 सांस्कृतिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत नगपुरा में विकास…
वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर प्रदेश एवं जिला स्तर पर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने लिया बैठक

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर प्रदेश एवं जिला स्तर पर संगठनात्मक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश में लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता…