• October 23, 2026

वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहिम तेज, सुखदेव भगत की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए अरुण वोरा

वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहिम तेज, सुखदेव भगत की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान “वोट बचाओ, देश बचाओ” के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी एवं लोकसभा सांसद श्री सुखदेव भगत की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस की ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारी, सह-प्रभारी, विधायक एवं पूर्व विधायक शामिल हुए।बैठक में आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में वोट चोरी के मुद्दे पर आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, एआईसीसी एवं पीसीसी ऑब्जर्वर तथा देशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे।

बैठक में दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा भी शामिल हुए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत रायपुर शहर का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने अपने प्रभार क्षेत्र से संबंधित जानकारी साझा की तथा अभियान की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की।

*25 अक्टूबर को राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं संगठनात्मक बैठक*

अभियान के तहत आगामी 25 अक्टूबर को रायपुर स्थित राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ऑब्जर्वर एवं महाराष्ट्र की सांसद श्रीमती डॉ. शोभा बच्छाव सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी, रायपुर शहर एवं रायपुर ग्रामीण के कांग्रेस पदाधिकारियों की पृथक-पृथक बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। रायपुर शहर के प्रभारी श्री अरुण वोरा भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।


Related News

मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर दुर्गवासियों को बड़ी सौगात, 10 करोड़ की लागत से होगा सड़क निर्माण, शहर में सुगम और सुरक्षित आवागमन को मिलेगा बढ़ावा

मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों के…
विधायक ललित चंद्राकर ने नगपुरा में किया 4.80 लाख के 3 सांस्कृतिक मंचों का भूमिपूजन, कहा – संस्कृति और सभ्यता के साथ हो रहा विकास, जल्द बनेगा कॉलेज भवन

विधायक ललित चंद्राकर ने नगपुरा में किया 4.80 लाख के 3 सांस्कृतिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत नगपुरा में विकास…
वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर प्रदेश एवं जिला स्तर पर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने लिया बैठक

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर प्रदेश एवं जिला स्तर पर संगठनात्मक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश में लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता…