• October 24, 2026

कालोनाइजर अजय चौहान का भाई संजय फर्जी दस्तावेज के मामले में गिरफ्तार, देखिये पूरी खबर…

कालोनाइजर अजय चौहान का भाई संजय फर्जी दस्तावेज के मामले में गिरफ्तार, देखिये पूरी खबर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं हस्ताक्षर के आधार पर दुकान विक्रय कर 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी संजय चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी , कारोबारी, बिल्डर और कालोनाइजर अजय चौहान के भाई हैं।आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। सुपेला पुलिस ने चौहान प्लाजा स्थित दुकान क्रमांक 110 एवं 111 के विक्रय में फर्जी दस्तावेजों के उपयोग से संबंधित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया।

शिकायत की जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने भाई के नाम से फर्जी लेटरपैड तैयार कर अनापत्ति प्रमाण पत्र पर कूटरचित हस्ताक्षर किए थे। उक्त दुकानों के क्रय-विक्रय पर दिनांक 08.03.2001 को माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर द्वारा रोक लगाए जाने संबंधी तथ्य जांच में सामने आया। आरोपी ने कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दुकानें प्रार्थी साजिद खान को विक्रय कर नगद एवं बैंक माध्यम से कुल 28 लाख रुपये प्राप्त किए। अपराध क्रमांक 1601/2026, धारा 420 एवं 468 भादवि के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।थाना सुपेला पुलिस ने शिकायत आवेदन एवं उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर दुकान विक्रय के माध्यम से 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने के मामले में वैधानिक कार्रवाई की।प्रार्थी साजिद खान द्वारा थाना सुपेला में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि आरोपी संजय चौहान ने अपने भाई अजय चौहान के नाम से फर्जी लेटरपैड तैयार कर अनापत्ति प्रमाण पत्र पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए तथा चौहान प्लाजा स्थित दुकान क्रमांक 110 एवं 111 का विक्रय कर प्रार्थी से कुल 28 लाख रुपये प्राप्त किए।

शिकायत की जांच के दौरान प्राप्त आवेदन एवं दस्तावेजों के परीक्षण में पाया गया कि संबंधित दुकानों के क्रय-विक्रय पर दिनांक 08.03.2001 को माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर द्वारा रोक लगाए जाने संबंधी तथ्य अभिलेखों में उल्लेखित था। दुकानों के विक्रय के लिए अजय चौहान का अनापत्ति प्रमाण पत्र आवश्यक होने के संबंध में प्राप्त दस्तावेजों की जांच की गई।

जांच में आरोपी द्वारा अपने भाई के नाम से फर्जी लेटरपैड तैयार कर कूटरचित हस्ताक्षर के आधार पर दिनांक 23.10.2019 को उक्त दुकानों का विक्रय करने तथा प्रार्थी से अलग-अलग किश्तों में नगद एवं बैंक के माध्यम से कुल 28 लाख रुपये प्राप्त करने के तथ्य सामने आए। प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर अपराध क्रमांक 1601/2026, धारा 420 एवं 468 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस जांच के अनुसार आरोपी ने अपने भाई के नाम से फर्जी लेटरपैड तैयार कर अनापत्ति प्रमाण पत्र पर कूटरचित हस्ताक्षर किए और संबंधित दुकानों का विक्रय कर प्रार्थी से नगद एवं बैंक माध्यम से कुल 28 लाख रुपये प्राप्त किए। आरोपी संजय चौहान, उम्र 47 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर, भिलाई, थाना वैशाली नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 


Related News

वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहिम तेज, सुखदेव भगत की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए अरुण वोरा

वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान “वोट बचाओ, देश बचाओ” के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस…
मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर दुर्गवासियों को बड़ी सौगात, 10 करोड़ की लागत से होगा सड़क निर्माण, शहर में सुगम और सुरक्षित आवागमन को मिलेगा बढ़ावा

मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों के…
विधायक ललित चंद्राकर ने नगपुरा में किया 4.80 लाख के 3 सांस्कृतिक मंचों का भूमिपूजन, कहा – संस्कृति और सभ्यता के साथ हो रहा विकास, जल्द बनेगा कॉलेज भवन

विधायक ललित चंद्राकर ने नगपुरा में किया 4.80 लाख के 3 सांस्कृतिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत नगपुरा में विकास…