• October 25, 2026

मतदाता सूची पुनरीक्षण और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा

मतदाता सूची पुनरीक्षण और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई नगर। राजीव भवन, दुर्ग में 25 अक्टूबर, रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई ।बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों ( एसआईआर मुद्दे) पर विरोध दर्ज करना और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना था। बैठक में एआईसीसी ऑब्जर्वर राजेश ठाकुर, पीसीसी पर्यवेक्षक आर एन वर्मा , पूर्व विधायक अरुण वोरा,जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित थेे।

एआईसीसी पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चाहे कोई नौकरानी हो या अंबानी, लोकतंत्र में सबको बराबर वोट डालने का अधिकार मिलना चाहिए। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से इस लोकतांत्रिक लड़ाई में सहयोग करने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक अरुण बोरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग दोहराई। बैठक में आगामी 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली राष्ट्रीय महारैली में दुर्ग जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया कि अभियान की आगामी रणनीति के तहत बूथ स्तर पर “वोट रक्षक” तैनात किए जाएंगे जो मतदाता सूचियों का सत्यापन करेंगे। जिला स्तर पर उन नागरिकों की सूची तैयार की जाएगी जिनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए हर ब्लॉक, मंडल और पंचायत स्तर पर चौपाल लगाकर जन-जागरण किया जाएगा। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष और बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related News

आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने किया जिले में वीबी जीरामजी के कार्यों का निरीक्षण

आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने किया जिले में वीबी जीरामजी के कार्यों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) एवं विकसित भारत-जी राम जी…
सेवा सेतु से आसान हुई जनसेवा, जोगेंद्र वर्मा के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया राजपत्र में हुई पूरी

सेवा सेतु से आसान हुई जनसेवा, जोगेंद्र वर्मा के नाम परिवर्तन की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी पहल ‘सेवा सेतु – जनता के द्वार, डिजिटल…
एच.आई.वी. सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत विकासखण्ड साजा में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित

एच.आई.वी. सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत विकासखण्ड साजा में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के…