- October 27, 2026
दुर्ग से बेमेतरा रोड में कंतेली से देवरबीजा के बीच सड़क में हो गए गड्ढों का किया जा रहा पेचवर्क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा में जनहित को ध्यान में रखते हुए PWD विभाग ने दुर्ग बेमेतरा रोड में कंतेली से देवरबीजा तक सभी गड्ढों को सीमेंट से भरने के लिए लगातार प्रयासरत है , काम भी शुरू कर दिए गए हैं जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके, आकस्मिक सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए समय-समय पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इस तरीके से काम किया जाता रहा है, परंतु यह पहली स्थिति नहीं है कि जब यह कार्य हो रहा है, दुर्ग से बेमेतरा जाने वाले मार्ग से भारी मालवाहक वाहनों के साथ , यात्रियों के परिवहन के लिए लगातार बस चलती है, ट्रक, ट्रैक्कर, हाईवे ,जेसीबी, हार्वेस्टर आदि भारी वाहन भी इसी रोड से गुजरते हैं, जिसकी वजह से लगातार यह रोड बरसात और बरसात के बाद आने वाले दिनों में लगातार जर्जर होती जा रही है,इस रोड पर शिवनाथ नदी को जोड़ने पुल, बीच-बीच में कई बड़े नालों पर छोटे ब्रिज भी बने हुए हैं जिनकी मरम्मत, निर्माण भी किया जाता है, क्योंकि बेमेतरा और दुर्ग को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग में रोड के बीच डिवाइडर भी नहीं है, न ही इस रोड पर लाइट का समुचित व्यवस्था ही है जिस वजह से आए दिन इस रोड पर दुर्घटनाएं बनी रहती हैं, पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दुर्ग से बेमेतरा मुख्य मार्ग को नागपुर की सड़कों की तरह साफ और मजबूत बनाया गया तभी स्थिति सही होगी, बीच में डिवाइडर के साथ लाइट की समुचित व्यवस्था जब तक नहीं होगी आने वाले समय में इसी तरह से लोगों को समस्याओं का सामना करना होगा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,




