• October 27, 2026

बेमेतरा में 29 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

बेमेतरा में 29 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । जिले के बेरोजगार एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला शासकीय पंडित जवाहर लाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रुसा भवन, बेमेतरा में आयोजित होगा। मेले के माध्यम से विभिन्न पदों पर 500 से अधिक रिक्तियों के लिए भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले का उद्देश्य इच्छुक अभ्यर्थियों और निजी क्षेत्र के नियोजकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना है। रोजगार कार्यालय नियोजकों एवं आवेदकों के बीच एक मंच उपलब्ध कराता है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर मिल सकें। यह भर्ती केवल निजी क्षेत्र की संस्थाओं में कार्य करने के लिए की जाएगी।

*आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें अभ्यर्थी*

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा समस्त शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर उपस्थित होना होगा।

*सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा आयोजन*

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय पंडित जवाहर लाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुसा भवन, बेमेतरा में पहुंच सकते हैं। विभिन्न पदों, संबंधित संस्थाओं, कार्य की प्रकृति, वेतनमान एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी मेले में उपस्थित नियोजकों अथवा उनके प्रतिनिधियों से प्राप्त कर सकते हैं।

जिले के इच्छुक युवाओं से अपील है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत राजनीतिक दलों की हुई बैठक

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत राजनीतिक दलों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027…
दुर्ग से बेमेतरा रोड में कंतेली से देवरबीजा के बीच सड़क में हो गए गड्ढों का किया जा रहा पेचवर्क

दुर्ग से बेमेतरा रोड में कंतेली से देवरबीजा के बीच सड़क में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा में जनहित को ध्यान में रखते हुए PWD विभाग ने दुर्ग बेमेतरा…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर,…