• October 27, 2026

बेरला स्थित उत्सव डेयरी पर औचक निरीक्षण के दौरान अमानक पाए गए लगभग 150 लीटर दूध को मौके पर नियमानुसार नष्ट कराया गया

बेरला स्थित उत्सव डेयरी पर औचक निरीक्षण के दौरान अमानक पाए गए लगभग 150 लीटर दूध को मौके पर नियमानुसार नष्ट कराया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन त्यौहारी सीजन को देखते हुए जिले में तीन चरणों में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर विभाग द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से पनीर, साबूदाना, सेवई, खाद्य तेल, बिस्किट, मसाले और मिठाइयों के 12 नमूने जांच हेतु लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

साथ ही होटल, ढाबा, डेयरी, मिठाई दुकान इत्यादि का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के बेरला स्थित उत्सव डेयरी पर औचक निरीक्षण के दौरान अमानक पाए गए लगभग 150 लीटर दूध को मौके पर नियमानुसार नष्ट कराया गया।

अमानक पाए गए खाद्य प्रकरणों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

विभाग द्वारा सभी फर्म संचालकों को जागरूक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं । दिए गए निर्देशानुसार
खाद्य प्रतिष्ठानों में अखबारी कागज का उपयोग न करें।
हैण्ड ग्लब्स, हेड वियर का उपयोग करें। खाद्य पदार्थ का स्वच्छ दशा में हैंडलिंग करें।
मिठाइयों में FSSAI से PERMITTED खाद्य रंग का ही उपयोग करें।
मिठाइयों को ढककर रखें।

*आमजन से अपील* खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू कुर्रे ने आमजन से अपील की है कि मिठाइयों को खरीदते समय उसकी निर्माण तिथि, अवसान तिथि की जानकारी संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता से प्राप्त कर ही उपयोग करें।

यह संपूर्ण कार्यवाही अभिहित अधिकारी श्री आशीष कुमार यादव एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू कुर्रे एवं नमूना सहायक की टीम द्वारा की जा रही है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी: दुर्ग में कानून की जानकारी से बच्चों को सुरक्षा, साहस और अधिकारों की पहचान

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी: दुर्ग में कानून की जानकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज किसी बच्चे के लिए विद्यालय केवल पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि सपने देखने, आगे…
पटरी पार क्षेत्र में 18.62 लाख के सीसी सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, आवागमन होगा सुगम

पटरी पार क्षेत्र में 18.62 लाख के सीसी सड़क निर्माण कार्यों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र के पटरी पार क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को…
महापौर अलका बाघमार ने दुकानदारों को वितरित किए डस्टबिन, सड़क पर कचरा नहीं फेंकने की अपील

महापौर अलका बाघमार ने दुकानदारों को वितरित किए डस्टबिन, सड़क पर कचरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था…