• October 28, 2026

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर बेमेतरा जिला प्रशासन अलर्ट, 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर बेमेतरा जिला प्रशासन अलर्ट, 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब ’ की आशंका एवं मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए बेमेतरा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं किसी भी संभावित जोखिम से बचाव के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी सूचनाओं पर ध्यान दें, सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिला प्रशासन, बेमेतरा द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

13 दिसंबर को बेमेतरा में साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरू, रंगीन परिचायिका पत्रिका का होगा प्रकाशन

13 दिसंबर को बेमेतरा में साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। साहू समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए 13 दिसंबर 2026 को…
धान खरीदी से लेकर कैशलेस इलाज तक, छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले जनहित में ऐतिहासिक – विधायक ललित चंद्राकर

धान खरीदी से लेकर कैशलेस इलाज तक, छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में…
जिला अस्पताल दुर्ग में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का मामला, कलेक्टर से स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच एवं पीड़ित परिवार को राहत देने की मांग

जिला अस्पताल दुर्ग में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का मामला, कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला अस्पताल दुर्ग में श्रीमती भुनेश्वरी तारक के प्रसव के दौरान…