• October 29, 2026

करवा चौथ की तैयारी के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार; अरुण वोरा ने घर पहुंचकर जाना हालचाल

करवा चौथ की तैयारी के दौरान फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार; अरुण वोरा ने घर पहुंचकर जाना हालचाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 5 में करवा चौथ की तैयारी के दौरान एक परिवार के साथ अचानक गैस सिलेंडर फटने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर पटेल की पत्नी रानी पटेल अपने दो बच्चों के साथ घर पर सब्जी एवं फलाहार बनाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान एचपी गैस सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहत की बात यह रही कि भगवान की कृपा से इस घटना में परिवार के किसी भी सदस्य को गंभीर चोट नहीं आई और आसपास भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, आग की चपेट में आने से एक सदस्य के हाथ में हल्की जलने की चोट आई है।

घटना की जानकारी मिलने पर दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और घटना की पूरी जानकारी ली। परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित देखकर उन्होंने राहत जताई।

*कलेक्टर से चर्चा कर आर्थिक सहायता देने की मांग*

पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अरुण वोरा ने जिला कलेक्टर से चर्चा की और घटना से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता एवं उचित अनुदान प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि परिवार को हुए नुकसान की भरपाई में मदद मिल सके।


Related News

एमडी साइकियाट्री में डॉ. अंकिता झंवर ने हासिल किया गोल्ड मेडल

एमडी साइकियाट्री में डॉ. अंकिता झंवर ने हासिल किया गोल्ड मेडल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग – दुर्ग निवासी बालकिशन झंवर महेश सेवा निधि ट्रस्ट छतीसगढ प्रदेश के…
दुर्ग छत्तीसगढ़ की बेटी रेजाक्षी यादव ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 में जीता स्वर्ण पदक

दुर्ग छत्तीसगढ़ की बेटी रेजाक्षी यादव ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की 17 वर्षीय बेटी रेजाक्षी यादव ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स…
सिविल लाइन दुर्ग में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम एवं जे.पी. नड्डा जी की पदयात्रा को लेकर विधायक ललित चंद्राकर ने ली बैठक

सिविल लाइन दुर्ग में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम एवं जे.पी. नड्डा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सिविल लाइन, दुर्ग स्थित विधायक निवास कार्यालय में दुर्ग ग्रामीण विधायक…