• October 30, 2026

वोट बचाओ, देश बचाओ :- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारों के साथ दिल्ली कूच हुए दुर्ग (ग्रामीण) के कांग्रेस कार्यकर्ता

वोट बचाओ, देश बचाओ :- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारों के साथ दिल्ली कूच हुए दुर्ग (ग्रामीण) के कांग्रेस कार्यकर्ता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली में शामिल होने के लिए शुक्रवार को दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में रेल, सड़क एवं हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए. इस दौरान कांग्रेस का झंडा दिखाकर बसों को रवाना किया गया. कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारों के साथ चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

एसआईआर के नाम पर वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक: राकेश ठाकुर

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लंबे समय से वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे को उठा रहे हैं. अब देशभर में इस विषय पर गंभीर चर्चा हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है और इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के आदिवासी एवं वंचित समुदायों पर भी पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए. लोकतंत्र में जनता का मत सबसे बड़ी ताकत है और किसी भी मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं. रामलीला मैदान की रैली में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाएंगे. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण से दिल्ली रवाना होने वालों में प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, कमलेश साहू, करीम खान, कैलाश नाहटा, संतोष बाफना, उमेश साहू, धरम बर्रे, जगदीश मारकंडे, रोहित यादव, भूषण सोनवानी, मनहरण यादव, प्रमोद राजपूत, राजेश्वर सोनकर, देवेंद्र साहू, युवराज साहू, सागर निषाद, योगेश साहू, ओमनारायण वर्मा सहित सैंकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली रवाना हुवे।


Related News

कलेक्टरेट परिसर में आधार सेवा केंद्र का पुनः संचालन शुरू, आम नागरिकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

कलेक्टरेट परिसर में आधार सेवा केंद्र का पुनः संचालन शुरू, आम नागरिकों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आम नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं सुगमता एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध…
रोल ऑब्जर्वर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, दावा-आपत्ति की तिथि 3 नवंबर तक बढ़ी

रोल ऑब्जर्वर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, दावा-आपत्ति की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2026 के…
प्रधानमंत्री आवास में बंदरबाट, पार्षद व पार्षद पुत्र को जारी कर दिया भवन अनुज्ञा पत्र, कार्रवाई नहीं होने पर धरने पर बैठे देवकर नगर पंचायत के अध्यक्ष

प्रधानमंत्री आवास में बंदरबाट, पार्षद व पार्षद पुत्र को जारी कर दिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। नगर पंचायत देवकर अध्यक्ष सुरेश सीहोरे ने 9 सूत्री मांगों को लेकर…