• October 31, 2026

दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान, आयुक्त लीना कोसम ने इंदिरा मार्केट से बनियापारा तक सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, व्यापारियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान, आयुक्त लीना कोसम ने इंदिरा मार्केट से बनियापारा तक सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, व्यापारियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम।दीपावली पर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त लीना कोसम के निर्देश पर निगम स्वास्थ्य विभाग का अमला शहर के सभी प्रमुख बाजारों एवं वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटा हुआ है।इसी क्रम में शनिवार सुबह आयुक्त लीना कोसम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट सहित बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी चौक से इंदिरा मार्केट होते हुए बनियापारा तक सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन एवं नालियों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस दौरान आयुक्त ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि दुकानों से निकलने वाले कचरे को दुकान के बाहर सड़क पर न फेंकें, बल्कि डस्टबिन में एकत्रित कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन को ही दें। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना निगम के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक एवं व्यापारी की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के सभी 60 वार्डों में विशेष रूप से सफाई एवं नालियों की सफाई कराई गई है। वहीं प्रमुख बाजारों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि त्योहार के दौरान बाजारों में आने वाले नागरिकों एवं व्यापारियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य दीपावली पर्व पर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना है, जिससे शहरवासियों को त्योहार के दौरान बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित निगम का स्वास्थ्य विभाग अमला मौजूद रहा।


Related News

बिजली के खंभे में करंट से विनोद निषाद की मौत नगर निगम की घोर लापरवाही का परिणाम – धीरज बाकलीवाल

बिजली के खंभे में करंट से विनोद निषाद की मौत नगर निगम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग शहर के सिकोला भाठा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 में बिजली…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दिल्ली रवाना हुए जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित कांग्रेस नेतागण, वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में होंगे शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दिल्ली रवाना हुए जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन के आह्वान पर…
राज्योत्सव पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ, बोले – सुशासन की सरकार में हर वर्ग का विकास, दुर्ग को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात

राज्योत्सव पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ, बोले –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव के अवसर पर केबिनेट मंत्री एवं…