• November 1, 2026

गुरुकुल संस्था में नुक्कड़ नाटक एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन

गुरुकुल संस्था में नुक्कड़ नाटक एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। गुरुकुल संस्था में दीपावली के पावन अवसर पर बच्चों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदूषण मुक्त एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया। बच्चों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के जरिए पटाखों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा दीपों, खुशियों और सकारात्मकता के साथ दीपावली मनाने की अपील की।

वहीं, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने अनुपयोगी एवं बेकार वस्तुओं से आकर्षक सजावटी सामग्री तैयार कर अपनी कल्पनाशीलता और कला-कौशल का परिचय दिया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को पुनः उपयोग (Reuse) एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया।

संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारना, उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सच्ची दीपावली वही है, जिसमें खुशियों के दीप जलें और पर्यावरण सुरक्षित रहे।
इस अवसर में गुरुकुल के संस्थापक आशीष शर्मा, श्रीमती ममता टावरी ,संजय अग्रवाल , गीतिका शर्मा,गोपाल कृष्ण शर्मा, श्रीमती सम्मी चंद्राकर ,किशन माहेश्वरी, उपासना निर्मलकर,एवं अन्य गणमान्य सदस्यों के साथ बच्चे तथा उनके अभिभावक उपस्थित थे।


Related News

कांग्रेस की रामलीला मैदान की सभा और रैली जनता का समर्थन जुटाने में विफल, विपक्ष के आरोपों में हताशा झलकती है – अजय तिवारी

कांग्रेस की रामलीला मैदान की सभा और रैली जनता का समर्थन जुटाने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग/ रामलीला मैदान में कांग्रेस एवं विपक्षी गठबंधन द्वारा आयोजित सभा और…
दिल्ली में 30 वर्षों की सबसे बड़ी महारैली

दिल्ली में 30 वर्षों की सबसे बड़ी महारैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नई दिल्ली। देश में कथित वोट चोरी के खिलाफ आज नई दिल्ली स्थित…
रामलीला मैदान दिल्ली की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में दुर्ग (ग्रामीण) के सैकड़ों कांग्रेसजन हुए शामिल

रामलीला मैदान दिल्ली की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली में दुर्ग (ग्रामीण) के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन के आह्वान पर…