• November 2, 2026

बेमेतरा पुलिस ने जुआ खेलते 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 5440 रुपये कैश जब्त

बेमेतरा पुलिस ने जुआ खेलते 7 लोगों को किया गिरफ्तार, 5440 रुपये कैश जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 31 अक्टूबर 2026 को थाना बेरला पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर ग्राम भटगांव पानी टंकी के पास बरगद पेड के नीचे आम जगह पर रेड कार्यवाही कर 07 जुआड़ी से नगदी रकम 5,440/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया।

*31 अक्टूबर 2026 को* थाना बेरला पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भटगांव पानी टंकी के पास बरगद पेड के नीचे आम जगह पर कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे की दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है कि सुचना पर बेरला पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 07 जुआड़ी पकड़े गए।

*जिसमें थाना बेरला में* 01 प्रकरण दर्ज कर 07 जुआडियानो 01. विनोद कुमार कोशले पिता चिंताराम कोशले उम्र 36 वर्ष निवासी सरदा, 02. बलराज बंजारे पिता मोहनदास बंजारे उम्र 34 वर्ष निवासी सरदा, 03. लोकेश साहू पिता फेरूराम साहू उम्र 37 वर्ष निवासी लावातरा, 04. यश श्रीवास पिता सोनू राम श्रीवास उम्र 28 वर्ष हाल सरदा स्थाई पता बेमेतरा, 05. लीलाधर साहू पिता कार्तिक राम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी लावातरा, 06. परमेश्वर भारती पिता तुलसी भारती उम्र 45 वर्ष निवासी सरदा, 07. दीपक साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 30 वर्ष निवासी भटगांव थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से नगदी रकम 5,440/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।

*इस संपूर्ण कार्रवाई में* थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक पोषण साहू, भेनू साहू, आरक्षक तुकाराम निषाद, रामेश्वर पटेल, सुरेन्द्र जांगडे, धनसाय मिरे सहित थाना बेरला के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

नांदघाट क्षेत्र में खड़े दो कंटेनर ट्रकों से 550 लीटर डीजल की चोरी, 9 आरोपी गिरफ्तार

नांदघाट क्षेत्र में खड़े दो कंटेनर ट्रकों से 550 लीटर डीजल की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दिनांक 26.10.2026 को प्रार्थी अनीश कुमार बघेल पिता रामसिंह बघेल, उम्र 35 वर्ष,…
सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन जारी होंगे विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र

सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन जारी होंगे विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन…
कांग्रेस की रामलीला मैदान की सभा और रैली जनता का समर्थन जुटाने में विफल, विपक्ष के आरोपों में हताशा झलकती है – अजय तिवारी

कांग्रेस की रामलीला मैदान की सभा और रैली जनता का समर्थन जुटाने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग/ रामलीला मैदान में कांग्रेस एवं विपक्षी गठबंधन द्वारा आयोजित सभा और…