• November 2, 2026

वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 13 में 86.84 लाख की लागत से होंगे सड़क नवीनीकरण कार्य, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 13 में 86.84 लाख की लागत से होंगे सड़क नवीनीकरण कार्य, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर सड़क एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क नवीनीकरण एवं डामरीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर आज लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने अधिकारियों के साथ वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 13 में 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत बी.टी. रोड रिनिवल (डामरीकरण) कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले तथा उप अभियंता करण यादव उपस्थित रहे। लोक कर्म प्रभारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से नियमित रूप से फील्ड में उपस्थित रहकर निर्माण कार्यों की निगरानी करने तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

प्रथम चरण में वार्ड क्रमांक 10 में दुर्गा चौक से बुद्ध विहार तक तथा वार्ड क्रमांक 11 में शंकर नगर बुद्ध विहार चौक से कुर्मी भवन एवं अन्य स्थानों तक बी.टी. रोड रिनिवल का कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों की कुल स्वीकृत लागत राशि 42.20 लाख रुपये है।

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 13 के मोहन नगर क्षेत्र में 15वें वित्त आयोग मद से विभिन्न स्थानों पर सड़क नवीनीकरण कार्य प्रारंभ किए गए हैं। इनमें कश्यप के घर से ईश्वर वर्मा के घर तक, आकाश दानी गली से लाल बिल्डिंग होते हुए हैंडपंप एवं शीतला मंदिर तक तथा गुप्ता नर्सिंग होम से चंद्राकर के घर तक बी.टी. रोड रिनिवल कार्य शामिल हैं। इन कार्यों की कुल लागत राशि 44.64 लाख रुपये है।

इस प्रकार वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 13 में कुल 86.84 लाख रुपये की लागत से सड़क नवीनीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर सड़क एवं आवागमन की सुविधा मिलेगी।


Related News

म्युल अकाउंट के मामले में एक गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी  की हो चुकी गिरफ्तारी

म्युल अकाउंट के मामले में एक गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी  की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.…
बेमेतरा में हर्षोल्लास से मना राज्योत्सव, विकास की अनुपम झलक और लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ बेसिक स्कूल ग्राउंड

बेमेतरा में हर्षोल्लास से मना राज्योत्सव, विकास की अनुपम झलक और लोकसंस्कृति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा स्थित बेसिक…
सांसद विजय बघेल ने गिनाई राज्य और जिले के विकास की उपलब्धियां, जिलेवासियों को दी राज्योत्सव की शुभकामनाएं

सांसद विजय बघेल ने गिनाई राज्य और जिले के विकास की उपलब्धियां,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड मैदान बेमेतरा में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम को संबोधित…