• November 2, 2026

बेमेतरा में हर्षोल्लास से मना राज्योत्सव, विकास की अनुपम झलक और लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ बेसिक स्कूल ग्राउंड

बेमेतरा में हर्षोल्लास से मना राज्योत्सव, विकास की अनुपम झलक और लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ बेसिक स्कूल ग्राउंड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा स्थित बेसिक स्कूल ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। पूरा मैदान छत्तीसगढ़िया संस्कृति, विकास और उल्लास के त्रिवेणी संगम का गवाह बना।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्री विजय बघेल, मंत्री श्री दयाल दास बघेल एवं अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया।

*विकास प्रदर्शनी में दिखी अनवरत विकास की झलक*

जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों – कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिवासी विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, पीएम आवास, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन की जीवंत झलक देखने को मिली। लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली और लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए।

*लोकसंस्कृति की चमक बिखेरती स्कूली बच्चों की प्रस्तुति -*

राज्योत्सव मंच पर शासकीय शालाओं के छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। बच्चों द्वारा प्रस्तुत पंथी नृत्य की थाप, पंडवानी का ओजस्वी गायन, आदिवासी लोकगीतों की मधुरता और सुआ नृत्य की मनमोहक लय ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की एक-एक प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

*अल्का चंद्राकर के गीतों पर झूम उठा बेमेतरा -*

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोकगायिका सुश्री अल्का चंद्राकर की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। उनके द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी लोकगीतों – “अरपा पैरी के धार…” और सुआ, ददरिया गीतों पर पूरा पंडाल झूम उठा। उनकी सुरीली आवाज ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ की माटी से जोड़ दिया और देर रात तक लोग उनकी प्रस्तुति का आनंद लेते रहे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर सहित जिला स्तरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, नागरिकगण और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 62657 41003,


Related News

म्युल अकाउंट के मामले में एक गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी  की हो चुकी गिरफ्तारी

म्युल अकाउंट के मामले में एक गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी  की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.…
सांसद विजय बघेल ने गिनाई राज्य और जिले के विकास की उपलब्धियां, जिलेवासियों को दी राज्योत्सव की शुभकामनाएं

सांसद विजय बघेल ने गिनाई राज्य और जिले के विकास की उपलब्धियां,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड मैदान बेमेतरा में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम को संबोधित…
वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 13 में 86.84 लाख की लागत से होंगे सड़क नवीनीकरण कार्य, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 13 में 86.84 लाख की लागत से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम क्षेत्र में नागरिकों को बेहतर सड़क…